फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Major issues of the society were raised in the Kashyap Mahapanchayat.

Kaithal News: कश्यप महापंचायत में उठाए गए समाज के प्रमुख मुद्दे

Wed, 26 Nov 2025 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 26 Nov 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Major issues of the society were raised in the Kashyap Mahapanchayat.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। माता गेट स्थित कश्यप राजपूत धर्मशाला में सर्व कश्यप समाज की संयुक्त महापंचायत का आयोजन किया गया। इसमें समाज के प्रमुख मुद्दों के साथ शुभम कश्यप हत्याकांड पर भी जोरदार आवाज उठाई गई।

कार्यक्रम में समाज की मौजूदा सामाजिक स्थिति, अधिकारों और लंबित समस्याओं पर गंभीर चर्चा हुई। करनाल के एडवोकेट रामकुमार कश्यप ने समाज की चिंताजनक सामाजिक हालत पर सरकार का ध्यान आकर्षित
विज्ञापन


करने की मांग रखी। दिल्ली, अंबाला, करनाल और शामली से आए वक्ताओं ने भी अपने विचार रखे। इस दौरान महामंडलेश्वर योगेंद्र महंत और अन्य साधु-संतों ने समाज की एकजुटता पर बल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुल्तान सिंह कश्यप ने कहा कि हरियाणा में बीसीए वर्ग में कश्यप समाज की जनसंख्या सबसे अधिक है। दो बार पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनाने में समाज का योगदान निर्णायक रहा है, इसलिए जनसंख्या अनुपात के अनुसार उचित राजनीतिक हिस्सेदारी मिलनी चाहिए।

पूर्व सरपंच बलदेव कश्यप ने समाज के युवाओं को उच्च शिक्षा और रोजगार के बेहतर अवसर प्रदान करने के लिए विशेष सरकारी सुविधाओं की जरूरत बताई।

विभिन्न मुद्दों और मांगों पर लंबी चर्चा के बाद निर्णय लिया गया कि महापंचायत की ओर से 51 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल सरकार से मुलाकात करेगा और मुख्यमंत्री के साथ बैठक कर समाज की समस्याओं और मांगों को विस्तार से रखेगा।

बैठक में घरौंडा क्षेत्र के चौरा गांव की बाली कश्यप के बेटे शुभम कश्यप की हत्या का मामला प्रमुखता से उठाया गया। ओमपाल कश्यप, पवन कश्यप, शमशेर कश्यप, सीता कश्यप मथाना, सुनीता कश्यप, मूर्ति देवी, संतोष रानी, कनु कश्यप और सुरेंद्र माजरी सहित कई वक्ताओं ने सरकार से शीघ्र न्याय की मांग की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय कश्यप निषाद संगठन के उपाध्यक्ष सुल्तान सिंह कश्यप ने की और संचालन जिलाध्यक्ष गोपाल कश्यप ने किया। महापंचायत में उत्तराखंड देहरादून गोरखधाम से महामंडलेश्वर योगेंद्र महंत, साधु–साध्वी, दिल्ली से ओमपाल कश्यप (राष्ट्रीय अध्यक्ष, लोक जन शक्ति पार्टी), दरियाव सिंह कश्यप (राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय कश्यप मल्लाह विकास मंच), यूपी से अमित कश्यप (प्रदेशाध्यक्ष, राष्ट्रीय कश्यप सेना) तथा हरियाणा के विभिन्न जिलों से गणमान्य प्रतिनिधि, सरपंच और पार्षद मौजूद रहे।


कार्यक्रम में बलबीर कश्यप, जोगिंदर कश्यप, भले राम, सुरेश कश्यप, भीरा राम कश्यप, गोगी कश्यप, नोनी कश्यप, बल्लू, जंगीर, रमेश और साहिल आदि समाज के लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed