फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Maintaining authority proved costly, Tehsildar, father put red light on the car, Kaithal police issued challan

रौब जमाना पड़ा महंगा: तहसीलदार ने पिता ने गाड़ी पर लाल लगाई बत्ती, पुलिस ने किया चालान; कैथल के चीका का मामला

Tue, 23 Apr 2024 03:27 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 23 Apr 2024 03:27 PM IST
सार

कैथल में तहसीलदार ने पिता की गाड़ी के चालान का मामला सामने आया है। यातायात पुलिस को एक निजी गाड़ी पर लाल बत्ती लगाने की जानकारी मिली थी। यातायात पुलिस ने जिस गाड़ी का चालान किया है। वह तहसीलदार के पिता के नाम पर पंजीकृत थी। 

विज्ञापन
Maintaining authority proved costly, Tehsildar, father put red light on the car, Kaithal police issued challan
तहसीलदार ने पिता ने गाड़ी पर लगाई बत्ती, यातायात पुलिस ने किया चालान - फोटो : संवाद

विस्तार

कैथल के चीका कस्बा में तहसीलदार ने पिता की गाड़ी पर लाल बत्ती लगाने पर यातायात पुलिस ने उनका चालान कर दिया। यह चालान यातायात पुलिस ने चीका में कुछ लोगों की ओर से पुलिस को फोन पर दी गई शिकायत के बाद किया गया। जानकारी अनुसार अनुसार यातायात पुलिस को एक निजी गाड़ी पर लाल बत्ती लगाने की जानकारी मिली थी। इसके बाद जब जांच की तो यह सूचना सही मिली। हालांकि चालान होने के बाद तहसीलदार ने गाड़ी से तुरंत लाल बत्ती हटा ली।

विज्ञापन


यातायात पुलिस ने जिस गाड़ी का चालान किया है। वह तहसीलदार के पिता के नाम पर पंजीकृत थी। यातयात पुलिस ने तहसीलदार के पास लाल बत्ती लगाने की अनुमति न होने पर उन्हें दोबारा गाड़ी पर बत्ती न लगने के लिए भी निर्देश दिए। सोमवार को गुहला में नए आए तहसीलदार मनोज मलिक ने नियुक्ति ली थी। जिस गाड़ी में पहुंचे थे। उस पर लाल बत्ती लगी थी। शहर के कुछ लोगों ने इसकी शिकायत तुरंत कैथल के यातयात प्रभारी रमेश चंद को की।
विज्ञापन


इसके बाद मंगलवार को यातयात पुलिस की टीम गुहला में तहसीलदार के सरकारी निवास पर पहुंची। उन्हें वहां पर लाल बत्ती लगी हुई गाड़ी खड़ी मिली। इसके बाद यातयात पुलिस पुलिस ने तुरंत गाड़ी के मालिक को सूचित किया। तहसीलदार मौके पर पहुंचे और गाड़ी पर लाल बत्ती लगाने की कोई अनुमति नहीं दिखा सके। इसके बाद यातायात पुलिस ने गाड़ी का 1500 रुपये का चालान कर दिया। जिस गाड़ी का चालान किया गया, वह तहसीलदार मनोज के पिता तेजबीर के नाम पंजीकृत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उस पर पानीपत के गांव सींक का पता दिया गया है। यातायात थाना प्रभारी रमेश चंद्र ने बताया कि गुहला से उनके पास कुछ लोगों ने फोन कर सूचना दी थी कि तहसीलदार ने अपनी गाड़ी पर लाल बत्ती लगा रखी है, जो गलत है। उसके बाद पुलिस की चालान ब्रांच के कर्मचारियों को गुहला भेजा। जब वे तहसीलदार के सरकारी आवास पर पहुंचे तो वहां लाल बत्ती लगी हुई कार खड़ी थी। गाड़ी पर लाल बत्ती बिना सरकारी परमिशन और नियमों के खिलाफ लगी हुई थी। जिसका 1500 रुपये का चालान किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed