फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Main street dug up for laying sewer pipes; remains unrepaired after four months

Kaithal News: सीवरेज पाइप बिछाने के लिए उखाड़ी मुख्य गली, चार माह से नहीं बनी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Main street dug up for laying sewer pipes; remains unrepaired after four months
अपनी समस्या को बताते माडल टाउन निवासी। संवाद
कलायत। नगर के वार्ड नंबर 15 स्थित मॉडल टाउन में सीवरेज के लिए उखाड़ी गई मुख्य गली चार माह बाद भी नहीं बनाई गई है। इससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गली की बदहाल स्थिति से परेशान लोगों ने शुक्रवार को नगर पालिका प्रशासन और जनस्वास्थ्य विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर जल्द समाधान की मांग की।
विज्ञापन

राजेश सैनी, जोरा सिंह, रिंकू गर्ग, राजेश पंडित, विजय, गुलशन कांसल, देवी दयाल और मोहन सैनी ने बताया कि करीब चार माह पहले सीवरेज पाइप बिछाने के लिए मुख्य गली को उखाड़ा गया था। इसके बाद से गली की मरम्मत नहीं करवाई गई। हालत यह है कि लोगों को पैदल निकलने में भी परेशानी होती है। थोड़ी सी बारिश होने पर रास्ते से गुजरना मुश्किल हो जाता है। गली में गंदा पानी जमा होने और पाइपों से दुर्गंध आने के कारण लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

गुलशन कांसल ने बताया कि इसी गली में खाटू श्याम मंदिर स्थित है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। वहीं नरेश कुमार ने कहा कि गली की हालत इतनी खराब है कि दोपहिया और चारपहिया वाहन निकालना भी मुश्किल हो गया है। लोगों को अपने वाहन दूर खड़े करके घरों तक पहुंचना पड़ता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि वे कई बार जनस्वास्थ्य विभाग, नगर पालिका प्रशासन, चेयरमैन और वार्ड पार्षद से शिकायत कर चुके हैं लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामला उनके संज्ञान में है। जनस्वास्थ्य विभाग ने क्षेत्र में सीवरेज पाइप बिछाए थे, इसलिए गलियों की मरम्मत की जिम्मेदारी भी उसी विभाग की है। समस्या के समाधान के लिए विभाग को पत्र लिखा जा रहा है।

- पवन शर्मा, सचिव, नगर पालिका, कलायत।

अपनी समस्या को बताते माडल टाउन निवासी। संवाद

अपनी समस्या को बताते माडल टाउन निवासी। संवाद

अपनी समस्या को बताते माडल टाउन निवासी। संवाद

अपनी समस्या को बताते माडल टाउन निवासी। संवाद

अपनी समस्या को बताते माडल टाउन निवासी। संवाद

अपनी समस्या को बताते माडल टाउन निवासी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed