{"_id":"6adba28c8dd050198b0c9295","slug":"main-street-dug-up-for-laying-sewer-pipes-remains-unrepaired-after-four-months-kaithal-news-c-245-1-kht1014-157003-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: सीवरेज पाइप बिछाने के लिए उखाड़ी मुख्य गली, चार माह से नहीं बनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: सीवरेज पाइप बिछाने के लिए उखाड़ी मुख्य गली, चार माह से नहीं बनी
विज्ञापन
अपनी समस्या को बताते माडल टाउन निवासी। संवाद
कलायत। नगर के वार्ड नंबर 15 स्थित मॉडल टाउन में सीवरेज के लिए उखाड़ी गई मुख्य गली चार माह बाद भी नहीं बनाई गई है। इससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गली की बदहाल स्थिति से परेशान लोगों ने शुक्रवार को नगर पालिका प्रशासन और जनस्वास्थ्य विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर जल्द समाधान की मांग की।
राजेश सैनी, जोरा सिंह, रिंकू गर्ग, राजेश पंडित, विजय, गुलशन कांसल, देवी दयाल और मोहन सैनी ने बताया कि करीब चार माह पहले सीवरेज पाइप बिछाने के लिए मुख्य गली को उखाड़ा गया था। इसके बाद से गली की मरम्मत नहीं करवाई गई। हालत यह है कि लोगों को पैदल निकलने में भी परेशानी होती है। थोड़ी सी बारिश होने पर रास्ते से गुजरना मुश्किल हो जाता है। गली में गंदा पानी जमा होने और पाइपों से दुर्गंध आने के कारण लोग परेशान हैं।
गुलशन कांसल ने बताया कि इसी गली में खाटू श्याम मंदिर स्थित है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। वहीं नरेश कुमार ने कहा कि गली की हालत इतनी खराब है कि दोपहिया और चारपहिया वाहन निकालना भी मुश्किल हो गया है। लोगों को अपने वाहन दूर खड़े करके घरों तक पहुंचना पड़ता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि वे कई बार जनस्वास्थ्य विभाग, नगर पालिका प्रशासन, चेयरमैन और वार्ड पार्षद से शिकायत कर चुके हैं लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन
मामला उनके संज्ञान में है। जनस्वास्थ्य विभाग ने क्षेत्र में सीवरेज पाइप बिछाए थे, इसलिए गलियों की मरम्मत की जिम्मेदारी भी उसी विभाग की है। समस्या के समाधान के लिए विभाग को पत्र लिखा जा रहा है।
- पवन शर्मा, सचिव, नगर पालिका, कलायत।