{"_id":"643d9a26b261ef485609d184","slug":"mahavir-dals-committee-declared-kaithal-news-c-18-1-94580-2023-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: श्री सनातन धर्म महावीर दल की 31 सदस्यीय कार्यकारिणी कमेटी घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: श्री सनातन धर्म महावीर दल की 31 सदस्यीय कार्यकारिणी कमेटी घोषित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुहला/चीका। श्री सनातन धर्म महावीर दल चीका के नवनियुक्त सदस्यों की सोमवार को हुई बैठक में 31 सदस्यीय कार्यकारिणी की घोषणा की गई। अध्यक्षता प्रधान सत्य प्रकाश गर्ग ने की। बैठक में सभी सदस्यों ने नि:स्वार्थ भाव से सेवा करने व संस्था को आगे बढ़ाने का प्रण लिया और कहा कि यह जनता की संस्था है जो कि जनता के सहयोग व समर्थन से ही चल रही है।
श्री सनातन धर्म महावीर दल के प्रधान सत्य प्रकाश गर्ग के अलावा 30 सदस्य चुने गए। इनमें श्याम लाल गर्ग व रमेश जिंदल को उपप्रधान, राजकुमार गर्ग को सचिव, विनोद गर्ग को उप सचिव, राम धन गर्ग को कोषाध्यक्ष व हरमेश मित्तल को सलाहकार चुना गया। इसके अतिरिक्त राम कुमार मित्तल, रजनीश गुप्ता, तरसेम चंद गोयल, श्रवण खट्टर, मनी राम गर्ग, छज्जु राम गर्ग, सतपाल गोयल, पुरुषोत्तम गोयल, मांगे राम गर्ग, चिमन लाल बंसल, हर्षित ङ्क्षसगला, देेवेंद्र गुप्ता, अशोक जिन्दल, सतपाल सिंगला, देश राज गर्ग, सतनारायण गर्ग, कपिल शर्मा, विनोद शर्मा, मोहित गोयल, संजय सिंगला, गागर सैन सिंगला, रजत बिन्दलिश, सुमित जिंदल व दीपक बंसल को कार्यकारिणी का सदस्य चुना गया।
पहली ही बैठक में ट्रामा सेंटर जैसे किए गए कई बड़े एजेंडे पास-जोश व जनून से भरे कार्यकर्ताओं ने पहली ही बैठक में ट्रामा सेंटर बनाने जैसे कई बड़े एजेंडे पास कर दिए। संस्था के प्रधान सत्यप्रकाश गर्ग ने बताया कि ट्रामा सेंटर एक ऐसा मुद्दा है जिसकी ना केवल गुहला चीका के लोगों को ही जरूरत है बल्कि यह संस्था पंजाब व हरियाणा की सीमा पर स्थित होने के लिए हरियाणा व पंजाब दोनों राज्यों के मरीजों के लिए वरदान साबित हो सकती है। गर्ग ने बताया कि इस मुद्दे को लेकर महावीर दल का एक प्रतिनिधिमंडल शीघ्र ही हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से मिलेगा और उन्हें उम्मीद है कि ट्रामा सेंटर के लिए उन्हें सरकार व प्रशासन दोनों का समर्थन मिलेगा।
विज्ञापन
सुबह एसडीएम रोहित कुमार ने महावीर दल का दौरा किया, जहां संस्था के सदस्यों ने उनका जोरदार अभिनंदन किया और उन्हें श्री सनातन धर्म महावीर दल के विशाल भवन, अस्पताल व लंगर हाल का निरीक्षण करवाया और लोगों को दी जा रही सुविधाओं के बारे भी जानकारी दी। सभी सदस्यों ने एसडीएम से पहले की तरह ही प्रशासन द्वारा संस्था को सहयोग व समर्थन की अपील भी की। इस बीच एसडीएम रोहित कुमार ने महावीर दल द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की और कहा कि संस्था तन मन धन से गरीबों व जरूरतमंदों की सहायता करें और प्रशासकीय तौर पर उन्हें हर संभव सहयोग दिया जाएगा।
संस्था के प्रधान सत्य प्रकाश गर्ग ने जनता से भी अपील की है कि यह संस्था बहुत पुरानी है और लोगों की सेवा में जुटी हुई है। उन्होंने कहा कि एक कमरे से शुरू होकर आज संस्था ने जो विशाल रूप धारण किया है वह जनता के सहयोग से ही संभव हो पाया है। उन्होंने कहा कि संस्था एक-एक रुपये का हिसाब रखती है और लोगों के खून पसीने की कमाई को गरीब लोगों पर खर्च करती है। उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि वे पहले की तरह ही संस्था में दान दें ताकि लोगों को एक से बढ़कर एक सुविधा मुहैया करवाई जा सके।