{"_id":"69cc294e3cd9527d2b07b84d","slug":"mahavir-again-became-the-head-of-karora-grain-marketmahavir-again-became-the-head-of-karora-grain-market-kaithal-news-c-18-1-knl1004-877028-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: महावीर दोबारा बने करोड़ा अनाज मंडी के प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: महावीर दोबारा बने करोड़ा अनाज मंडी के प्रधान
Wed, 01 Apr 2026 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 01 Apr 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
पाई। पूंडरी की अनाज मंडी में मंगलवार को करोड़ा अनाज मंडी के आढ़तियों की एक अहम बैठक आयोजित की गई जिसमें सर्वसम्मति से महावीर शर्मा को वर्ष 2026-27 के लिए दोबारा मंडी प्रधान चुना गया। बैठक के दौरान महावीर शर्मा ने कहा कि वर्ष 2025-26 के कार्यकाल में यदि उनसे कोई त्रुटि हुई हो तो वे उसके लिए क्षमा प्रार्थी हैं। इसके बाद उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया, ताकि निष्पक्ष रूप से नई कार्यकारिणी का चयन हो सके। हालांकि बैठक में उपस्थित आढ़तियों ने उनके कार्यों, अनुभव और नेतृत्व क्षमता पर विश्वास जताते हुए विचार-विमर्श के बाद उन्हें पुनः प्रधान पद की जिम्मेदारी सौंपने का निर्णय लिया। संवाद
विज्ञापन
