फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Maharishi Kashyap Jayanti celebrated with great pomp in Sirsal

Kaithal News: सिरसल में धूमधाम से मनाई महर्षि कश्यप जयंती

Sun, 24 May 2026 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 24 May 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Maharishi Kashyap Jayanti celebrated with great pomp in Sirsal
मुख्य अति​थि को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित करते संस्था के सदस्य।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पूंडरी। विधानसभा क्षेत्र के गांव सिरसल में महर्षि कश्यप जयंती श्रद्धा, उत्साह और धूमधाम के साथ मनाई गई। इस अवसर पर महर्षि कश्यप कमेटी के सदस्यों और ग्रामीणों ने मिलकर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें पूरे गांव में आस्था और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला।

कार्यक्रम में विधायक सतपाल जांबा ने विशेष रूप से शिरकत करते हुए महर्षि कश्यप को श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस दौरान समाज के वरिष्ठजन, युवा, महिलाएं और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया था तथा आयोजन के दौरान धार्मिक और सामाजिक एकता का संदेश भी देखने को मिला।
विज्ञापन


इस मौके पर विधायक सतपाल जांबा ने कहा कि महर्षि कश्यप भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा के महान ऋषियों में से एक हैं। उनके आदर्श समाज में एकता, सद्भाव और संस्कारों के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि महापुरुषों की जयंती केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि उनके विचारों और शिक्षाओं को अपनाने का माध्यम भी है। समाज को शिक्षित, संगठित और संस्कारित बनाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।


विधायक ने महर्षि कश्यप कमेटी के सभी सदस्यों की सराहना करते हुए युवाओं से आह्वान किया कि वे अपने महापुरुषों के आदर्शों से प्रेरणा लेकर समाज सेवा के कार्यों में आगे आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed