फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Maharishi Falgu Gaushala inaugurated at a cost of 1.10 crores in Faral

फरल में 1.10 करोड़ की लागत से महर्षि फल्गु गोशाला का हुआ शुभारंभ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Mar 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
Maharishi Falgu Gaushala inaugurated at a cost of 1.10 crores in Faral
पूंडरी। गांव फरल में फल्गु तीर्थ पर स्थित नवनिर्मित महर्षि फल्गु गोशाला का रविवार को हवन के साथ शुभारंभ किया गया। यह गोशाला लगभग दो एकड़ में विशाल शेड के साथ शुरू की गई है। वहीं लगभग नौ एकड़ भूमि गायों के चारे के लिए है। इस गोशाला पर 1.10 करोड़ रुपये की लागत आई है। गोशाला में गायों के लिए चारे व पानी का विशेष प्रबंध रहेगा। इससे पूर्व मुख्य बस अड्डे पर पिछले कई वर्षों से गोशाला चल रही थी, लेकिन वहां पर स्थान कम होने की वजह से परेशानी होती थी।
विज्ञापन

नई गोशाला में गायों की हालत बेहतर होगी। लगभग 435 गोवंश को पुरानी गोशाला से नई गोशाला में स्थानांतरण किया गया है। शुभारंभ अवसर पर आयोजित यज्ञ के मुख्य यजमान यशपाल राणा ने 11 हजार और समाजसेवी शिवकुमार राणा ने 31 हजार रुपये दान के रूप में दिए हैं। प्रधान पूर्व सरपंच धर्मपाल राणा व महा सचिव पूर्व चेयरमैन कुलदीप तंवर ने कहा कि गोवंश हमारी सभ्यता का एक अंग है। बिना गाय के हमारा कोई भी संस्कार पूरा नहीं हो सकता तो फिर हम उसे अपने से अलग कैसे कर सकते हैं। इस अवसर पर उप प्रधान बलजीत सिंह, सचिव विक्की राणा, खजांची रामधारी शर्मा, सीता राम राणा, मैनपाल राणा, कलट्टर राणा, कंवरपाल राणा, रामगोपाल राणा, महीपाल राणा, संजीव राणा, पाला राणा व भीम सैन गौड़ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed