फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Maharashtra won, celebration here

Kaithal News: महाराष्ट्र जीते, जश्न यहां

Sun, 24 Nov 2024 03:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 24 Nov 2024 03:50 AM IST
विज्ञापन
Maharashtra won, celebration here
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव परिणामों में भाजपा की प्रचंड जीत पर कैथल में भी जश्न का माहौल रहा। जिला कार्यालय कपिल कमल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी की जीत की खुशी मनाई। इस मौके पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर व जिलाध्यक्ष मुनीष कठवाड़ की अध्यक्षता में लड्डे बांटे और ढोल की थाम पर कार्यकर्ता थिरके।

शनिवार सुबह से ही कार्यकर्ता भाजपा कार्यालय में पहुंचना शुरू हो गए थे। जैसे-जैसे नतीजे आते गए वैसे ही कार्यकर्ताओं में जोश भरता गया। कार्यकर्ता एक दूसरे का मुंह मीठा करवाने लगे। जिलाध्यक्ष मुनीष कठवाड़ ने कहा कि विपक्ष को समझ जाना चाहिए कि ये नया इंडिया है। अब जनता को कोई भी बहका नही सकता। ये जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों की जीत है। भाजपा सरकार लगातार सभी प्रदेशों में जीत कर आ रही है। यह महायुति की जीत है, यह एकता की जीत है।
विज्ञापन


इस मौके पर हैफेड चेयरमैन कैलाश भगत, महामंत्री सुरेश संधू, जिला मीडिया प्रभारी राज रमन दीक्षित, रवि भूषण गर्ग, सुमित गर्ग, बलविंद्र जांगड़ा, आदित्य भारद्वाज, हिमांशु गोयल, प्रदीप भट्ट, डॉक्टर जितेंद्र ठुकराल, अरुण वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीवन में भी जताई खुशी

सीवन। भाजपा आईटी सैल के जिलाध्यक्ष बलविंद्र जांगड़ा ने सीवन में पत्रकार वार्ता की। कहा कि महाराष्ट्र में महायुति की जीत के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। उत्तर प्रदेश के उप-चुनाव में भी भाजपा का डंका बजा और एक बड़ी जीत दर्ज की है। सीवन में भी पदाधिकारियों व सदस्यों ने मुंह मीठा करवाकर बधाई दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed