फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Maharaja Agrasen Jayanti will be celebrated with pomp

धूमधाम से मनाई जाएगी महाराजा अग्रसेन जयंती

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Maharaja Agrasen Jayanti will be celebrated with pomp
शहीद स्मारक के पास स्थित भाई उदय सिंह के किले पर महाराजा अग्रसेन जयंती को लेकर शनिवार को कार्यक्रम आयोजित होगी। शहर की अग्रवाल युवा सभा के सदस्यों ने कमेटी चौक स्थित अपने कार्यालय में प्रेसवार्ता कर जानकारी दी। अग्रवाल युवा सभा के प्रधान अशोक गोयल ने कहा कि अग्रवाल समाज महाराज अग्रसेन की जयंती 9 अक्तूबर दिन शनिवार को बड़े धूमधाम से मना रहा है। इसके लिए शहीद स्मारक के पास उदय सिंह के किले पर स्थान निर्धारित किया गया है। इसमें राष्ट्रीय स्तर के कवि पहुंचेगे। इनमें मुख्यत: राजेश चेतन, पदमश्री सुनील जोगी, अनिल अग्रवंशी, गौरव चौहान, बलजीत कौर एवं राजीव शर्मा अपनी प्रस्तुति देेंगे। उन्होंने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा का एक प्रतिनिधिमंडल अग्रवाल युवा सभा के कार्यालय में पहुंचा था। जिसमें उन्होंने मुख्य अतिथि के बारे में दोबारा बातचीत की गई। इसके बाद अग्रवाल समाज के लोगों व प्रशासन के साथ बैठक की। जिसमें मुख्यमंत्री से निदेवन किया गया कि यहां पहुंचने का कार्यक्रम स्थगित कर दें, ताकि समाज व देश हित में किसी बात को लेकर कोई टकराव न हो। उन्होंने कहा किसान भाई और अग्रवाल समाज एक दूसरे के पूरक हैं। इसके उन्होंने कहा कि अग्रवाल समाज के विधायक मुख्य अतिथि के तौर पर कार्यक्रम की शोभा बढाएंगे। मुख्यमंत्री की ओर से भी आश्वासन दिया गया कि अग्रवाल समाज की जो भी मांगे होगीं, वे दोबारा कैथल पहुंचेंगे और मांगें पूरी की जाएंगी। प्रधान ने कहा कि इस कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। उन्होंने किसानों ने अपील करते हुए कहा कि ये कार्यक्रम शांतिप्रिय तरीके से संपन्न होने दें, किन्हीं गलत लोगों के बहकावे में न आएं। कुछ गलत लोग ये चाहते हैं कि भाईचारा खराब हो। इस अवसर पर प्रधान अशोक गोयल, मुख्य संरक्षक अश्विनी अग्रवाल, अग्रवाल युवा सदस्य रोहन मित्तल व कोषाध्यक्ष साहिल गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed