{"_id":"6525a3362aafb9ac480a1184","slug":"maharaja-agrasen-jayanti-will-be-celebrated-with-enthusiasm-poetry-seminar-will-also-be-held-kaithal-news-c-18-1-knl1004-238982-2023-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: उल्लास से मनेगी महाराजा अग्रसेन जयंती, काव्य गोष्ठी भी होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: उल्लास से मनेगी महाराजा अग्रसेन जयंती, काव्य गोष्ठी भी होगी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। आरकेएसडी कॉलेज में हुए अग्रवाल मिलन समारोह में तय किया गया कि 15 और 16 अक्तूबर को महाराजा अग्रसेन जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। 15 को भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद 16 की रात में काव्य गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा।
अग्रवाल युवा सभा के चुनाव के बाद सोमवार की रात हुई अग्रवाल युवा सभा के संयोजन समिति की बैठक में अग्रवाल मिलन समारोह आयोजित किया गया। इसमें सभा के संस्थापक सदस्य एवं पूर्व प्रधान व अग्रोहा मेडिकल कॉलेज के कार्यकारी सदस्य नवनीत गोयल, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं भाजपा नेता सुरेश गर्ग, पूर्व प्रधान प्रयागराज बालू, अग्रवाल समाज के नेता मुकेश जैन, जिला मंडी एसोसिएशन के प्रधान अश्वनी शोरेवाला आदि शामिल हुए।
समाज के वक्ताओं ने समाज की एकजुटता पर बल दिया और कहा कि चुनाव में जो पक्ष एक-दूसरे के सामने थे, वे चुनावी खटास को भूलकर अब समाज की एकजुटता के लिए एक साथ आएं। गौरतलब है कि समिति के प्रयास के बावजूद दो उम्मीदवारों रामकुमार अग्रवाल एवं भूपेश अग्रवाल के बीच चुनाव हुआ। इसमें भूपेश अग्रवाल ने जीत दर्ज की थी।
विज्ञापन
वक्ताओं ने राजनीति में महिलाओं को केंद्र सरकार के 33 प्रतिशत आरक्षण के फैसले का स्वागत किया। कई वक्ताओं ने इस बात पर जोर दिया कि समाज से विधायक व सांसद बनाने के लिए एकजुटता जरूरी है। लोगों ने नगर परिषद अध्यक्ष सुरभि गर्ग को बतौर विधायक उम्मीदवार प्रस्तुत करते हुए इस दिशा में प्रयास करने का भी आह्वान किया।
समारोह में संस्थापक सदस्य नरेंद्र जिप्पी शोरेवाला, अनिल शोरेवाला, अरुण सर्राफ, आरकेएसडी संस्था के चेयरमैन साकेत मंगल, पूर्व प्रधान सभा प्रवीण चौधरी, मनोज बंसल, अग्रवाल सभा के प्रधान भूपेश अग्रवाल, धर्मबीर कैमिस्ट, नगर परिषद पूर्व अध्यक्ष रामनिवास मित्तल, युवा सभा के चेयरमैन प्रवीण जिंदल, श्याम लाल बंसल, प्रवेश बंसल, बजरंग दास गर्ग, बसंत जैन, पूर्व प्रधान कृष्ण बंसल, आरकेएसडी कॉलेज प्राचार्य डाॅ. संजय गोयल, भीम सेन अग्रवाल ने भाग लिया।