{"_id":"697684b388be6d66d30537aa","slug":"made-students-aware-of-social-responsibilities-kaithal-news-c-245-1-kht1002-144128-2026-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: छात्राओं को सामाजिक दायित्वों के प्रति किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: छात्राओं को सामाजिक दायित्वों के प्रति किया जागरूक
विज्ञापन
कैथल।
डाॅ. भीम राव आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय में सात दिवसीय विशेष एनएसएस शिविर का शुभारंभ किया गया। शिविर की थीम युवा फॉर माय भारत एवं डिजिटल साक्षरता रखी गई है। इस दौरान वक्ताओं ने छात्राओं को सामाजिक दायित्वों के प्रति जागरूक किया। इसके अलावा उन्हें डिजिटल रूप से सशक्त बनाने के बारे में जानकारी दी । शिविर के प्रथम दिन महाविद्यालय के प्राचार्य डा. मनोज कुमार भाम्भू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
उन्होंने कहा कि डिजिटल युग में सशक्त और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए डिजिटल साक्षरता अत्यंत आवश्यक है। डाॅ. मनोज कुमार भाम्भू ने नशे के दुष्प्रभावों के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं से आह्वान किया कि वे अपने घर, परिवार और समाज में लोगों को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक करें। उन्होंने कहा कि एनएसएस स्वयंसेवक समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता हैं। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मोनिका जाखड़ ने शिविर की रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि सात दिनों तक डिजिटल साक्षरता, साइबर सुरक्षा, ऑनलाइन सेवाएं, स्वच्छता, सामाजिक जागरूकता तथा आत्मनिर्भरता से संबंधित विभिन्न विषयों पर व्याख्यान और गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। प्रथम दिवस स्वयंसेविकाओं को एनएसएस के उद्देश्य, अनुशासन और “युवा फॉर माय भारत” अभियान की महत्ता से अवगत कराया गया। साथ ही डिजिटल साक्षरता पर एक परिचयात्मक सत्र आयोजित किया गया, जिसमें मोबाइल व इंटरनेट के सुरक्षित उपयोग तथा डिजिटल इंडिया अभियान की जानकारी दी गई। संवाद