{"_id":"654bf62a27edcb1055017894","slug":"made-students-aware-against-drugs-kaithal-news-c-245-1-kht1002-6958-2023-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: विद्यार्थियों को नशे के खिलाफ किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: विद्यार्थियों को नशे के खिलाफ किया जागरूक
Thu, 09 Nov 2023 02:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 09 Nov 2023 02:27 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। नारायण सेवा संस्थान शाखा कैथल की ओर से चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के तहत शाखा कैथल की टीम ने राजकीय आरोही वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ग्योंग में विद्यार्थियों को नशा न लेने के बारे में जागरूक किया। टीम में डॉ. नरेश गर्ग, ज्ञानचंद भल्ला, शेर सिंह व हितेश शामिल रहे।
सबसे पहले कैथल शाखा के सह सचिव डॉ. नरेश गर्ग ने नशे के प्रमुख कारण बताएं और बच्चों को खराभ संगति से दूर रहने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि नशे की लत की वजह से आज बच्चे इतनी सुध बुध खो बैठे हैं कि अपने ही माता-पिता पर पैसे के लिए हमला कर रहे हैं। उन्होंने चोरी की आदत के लिए नशे को प्रमुख कारण माना।
शेर सिंह ने बताया कि नशा व्यक्ति को शारीरिक और मानसिक तौर से लाचार बना देता है, जिसकी वजह से वह और उसका परिवार समाज में सम्मान से रहने का हक खो बैठता है। ज्ञान चंद भल्ला ने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने के जरूरी उपायों का विस्तार से वर्णन किया और कहा कि वे खेलकूद और सत्संग का सहारा लेकर नशे से दूर रह सकते हैं। डॉ. नरेश गर्ग ने बताया कि कैथल में दया गुप्ता मानव मंदिर बन रहा है, जो उत्तर भारत के दिव्यांग बंधुओं के लिए एक वरदान सिद्ध होगा।