फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Made aware on traffic rules

Kaithal News: यातायात नियमों पर किया जागरूक

Wed, 23 Oct 2024 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 23 Oct 2024 02:05 AM IST
विज्ञापन
Made aware on traffic rules
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। महिला थाना पुलिस की टीम ने आईजी स्कूल व आरकेएसडी स्कूल कैथल में छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के साथ महिला विरुद्ध अपराध, साइबर ठगी से बचने के लिए जागरूक किया। साथ ही छात्राओं को महिलाओं के हितों की रक्षा के लिए बनाए गए कानूनों के संबंध में भी जानकारियां दीं।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि इस दौरान छात्राओं को जानकारी दी गई कि महिला सशक्तीकरण का मतलब है सभी महिलाओं को शक्तिशाली बनाना ताकि वे खुद के लिए निर्णय लेने में सक्षम हो सकें। उन्होंने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाना बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे सभी को मदद मिलती है। महिलाओं को सशक्त बनाने से न केवल उन्हें व्यक्तिगत रूप से लाभ होता है बल्कि सामाजिक प्रगति और आर्थिक विकास भी होता है।
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि यौन दुर्व्यवहारर, शोषण और हिंसा, एसिड हमले, दुष्कर्म या बाल विवाह आदि महिलाओं के विरुद्ध होने वाले मुख्य अपराध हैं। कई बार शादी के बाद ससुराल पक्ष द्वारा महिला को शारीरिक, आर्थिक और भावनात्मक रूप से प्रताडि़त किया जाना भी महिला विरुद्ध अपराध में शामिल है। ट्रिप मॉनिटरिंग के बारे में बताया कि महिलाओं, छात्राओं के लिए डायल 112 एप सुरक्षा कवच के रूप में काम करती है, इसलिए कोई भी महिला अथवा छात्रा अपनी ड्यूटी व अध्ययन तथा अन्य कार्यो के दौरान जब भी अपने आप को सुरक्षित महसूस करें तो तुरंत डायल 112 एप का उपयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed