फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Made aware about the side effects of drugs

Kaithal News: नशे के दुष्प्रभाव के बारे में किया जागरूक

Tue, 13 Aug 2024 02:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 13 Aug 2024 02:14 AM IST
विज्ञापन
Made aware about the side effects of drugs
कैथल। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डायट में सोमवार को नशा मुक्ति अभियान के तहत शपथ कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें सभी प्रशिक्षण ले रहे प्राध्यापकों ने भाग लिया। प्राचार्य रामदिया गागट ने बताया कि युवा राष्ट्र की ऊर्जा होते हैं। नशामुक्त भारत अभियान में सर्वाधिक संख्या में युवा जुड़े। देश की इस चुनौती को स्वीकार करते हुए उन्हें नशामुक्त भारत अभियान के अंतर्गत एकजुट होना होगा। कहा कि बदलाव की शुरुआत अपने आप से होनी चाहिए। इस अवसर पर डाइट कैथल के तकनीकी शिक्षा विंग प्रभारी गुरनाम सिंह ने कहा कि नशा मुक्ति पर जोर दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी समाज का भविष्य है और उन्हें इस बुराई से दूर रखना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। शिक्षकों का दायित्व है कि बच्चों को नशे की दुष्प्रभाव के बारे में जागरूक करें। इस अवसर पर यशपाल, मिकेंद्र, दलवीर, महावीर, रमन आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed