फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Lt. Rahul won the title of Ironman

लेफ्टिनेंट राहुल ने जीता आयरनमैन का खिताब

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Oct 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
Lt. Rahul won the title of Ironman
01-कैथल। गांव सिरसल निवासी लैफ्टिनेंट राहुल टूरण अपने मेडल के साथ। - फोटो : Kaithal
कैथल। जिले के गांव सिरसल निवासी नेवी में लेफ्टिनेंट राहुल टूरण ने विश्व चैंपियनशिप में आयरनमैन का खिताब जीतकर देश, प्रदेश, गांव व अभिभावकों का नाम रोशन किया है। गांव में पहुंचने पर लेफ्टिनेंट राहुल टूरण का जोरदार स्वागत किया गया। उन्होंने बताया कि आयरनमैन ट्रायथलॉन में उन्होंने अपनी यात्रा फुल आयरमैन ट्रायथलॉन से शुरू की, जो 14 अगस्त 2022 को नूर सुल्तान कजाकिस्तान में आयोजित की गई थी। उन्होंने अपने पहले प्रयास में ट्रायथलॉन को पूरा किया।
विज्ञापन

कोना हवाई यूएसए में विश्व आयरनमैन चैंपियनशिप के लिए चुना गया। छह अक्तूबर को ट्रायथलॉन को जीतना शुरू किया। उन्होंने बताया कि प्रतिस्पर्धा के दौरान फुल आयरनमैन में 3.8 किलोमीटर तैरना, 180 किमी साइकिल चलाना व 42.2 किमी की मैराथन शामिल हैं। कोना, हवाई यूएसए में आयोजित चैंपियनशिप को 15 घंटे 37 मिनट 54 सेकेंड में पूरा कर उन्होंने खिताब जीत लिया।
विज्ञापन

उनकी जीत पर ग्रामीण फौजी कर्ण सिंह, रामजवारी शर्मा, मुनीष शर्मा, भीम सिंह, मास्टर प्रवीन कुमार, राजीव कुमार, सुधीर कुमार, कर्म सिंह, डॉ. रामकुमार, जगत राम, जोगिंद्र व श्याम सुंदर ने बधाई दी। उनके पिता वायु सेना से सेवानिवृत्त कर्ण सिंह ने अपने बेटे की उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि दिनरात की मेहनत का ही फल है कि आज गांव के बेटे ने आयरनमैन का खिताब जीता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे मुश्किल रेस
विश्व प्रसिद्ध ‘आयरनमैन‘ प्रतियोगिता को दुनिया की सबसे मुश्किल रेस में गिना जाता है। 16 घंटे की तय सीमा वाली इस रेस में कई सारे मुश्किल टास्क पूरे करने होते हैं। इसमें सबसे पहले आता है 3.8 किलोमीटर की दूरी तक स्विमिंग करना। अगला टास्क होता है 180.2 किलोमीटर तक साइकिल चलाना। इसके बाद आखिरी पड़ाव होता है 42.2 किलोमीटर की दूरी दौड़ते हुए पूरी करना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed