फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Low hemoglobin found in children's test

Kaithal News: बच्चों की जांच में कम मिला हीमोग्लोबिन

Thu, 23 May 2024 03:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 23 May 2024 03:54 AM IST
विज्ञापन
Low hemoglobin found in children's test
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पूंडरी। भारत विकास परिषद फतेहपुर पूंडरी शाखा ने बुधवार को ढांड रोड स्थित बैरागी मोहल्ला में हीमोग्लोबिन जांच शिविर लगाया। इसमें 84 बच्चों की हीमोग्लोबिन जांच की गई। 10 बच्चों का एचबी 8.0 से कम पाया गया।

कार्यक्रम का संयोजक डॉ. गुलशन डलवानी ने किया। मां कालका लेबोरेटरी द्वारा हीमोग्लोबिन जांच की गई। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित व वंदे मातरम से की गई। डॉक्टर मनीषा मंगल व डॉक्टर वनिता दलवानी ने बच्चों को हीमोग्लोबिन के बारे में बताया, जिनका एचबी कम पाया गया उन्हें दवाई व खाद्य पदार्थों के संबंध में विशेष सलाह दी गई। सभी बच्चों को एनीमिया के पर्चे भी दिए गए।
विज्ञापन


प्राचार्य राजेश धीमान ने संस्था के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष परवीन मित्तल ने स्कूल प्राचार्य, सदस्यों व लेबोरेटरी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में शाखा अध्यक्ष प्रवीन मित्तल, सचिव विकास कुमार, कोषाध्यक्ष राजेश कुमार, महिला एवं बाल विकास संयोजिका निधि मोहन, डॉक्टर मनीषा मंगल, डॉक्टर वनिता डलवानी, श्रवन सिंगला, बबीता सिंगला, संदीप गर्ग, विनोद बंसल, सुनील गर्ग, डॉक्टर गुलशन डलवानी, डॉक्टर मनोज मंगल उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed