{"_id":"57d1aee04f1c1ba90a3170a1","slug":"loot-rod-criminal-police-kaithal","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘बाऊजी कैसे हैं’ कहते हुए घर में घुसे, रॉड से पीटा और लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘बाऊजी कैसे हैं’ कहते हुए घर में घुसे, रॉड से पीटा और लूटा
ब्यूरो कैथल
Updated Fri, 09 Sep 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
जांच करती पुलिस टीम
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर के बो पट्टी मोहल्ला में स्थित मकान में बृहस्पतिवार को दो हथियारबंद बदमाश ‘बाऊजी कैसे हैं’ कहते हुए घर में घुसे और रॉड से सभी घरवालों को पीटकर कीमती सामान लूट ले गए। मामले की जांच कर रही पुलिस का दावा है कि जल्द ही बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा।
नगर के बो पट्टी मोहल्ला में पवन बंसल का मकान है। पवन के पुत्र अमित बंसल ने बताया कि वह दुकान पर थे और उसके पिता चलने फिरने में असमर्थ हैं और व्हील चेयर पर हैं, घर पर थे। बृहस्पतिवार को दो लोगों ने घर का दरवाजा खटखटाया। दरवाजा खोलने पर उन्होंने पहले पूछा कि, ‘बाऊजी कैसे हैं। जाग रहे हैं या सो रहे हैं। मिलना था।’ इतना कहकर दोनों ने घर में घुस गए और घर के सदस्यों पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। बदमाशों ने घर में मौजूद पिता पवन बंसल, माता गणपति देवी, पत्नी कांता और पुत्रवधू सविता को पीटा। उसके बाद बदमाशों ने घर की सारी अलमारियां और बक्से तोड़कर उसमें रखे गहने और नकदी लूट ली। लुटेरे घर से करीब 10 से 15 लाख रुपये का सामान लूट ले गए हैं। इसमें सोने, चांदी, हीरे के जेवरात, नकदी और एप्पल का मोबाइल शामिल है।
बुजुर्ग मां पर भी किए वार
अमित ने बताया कि घायल परिजनों को पहले सीवन में एक निजी अस्पताल और उसके बाद कैथल के निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां से डाक्टरों के जवाब देने पर उन्हें कैथल के अस्पताल ले जाया गया। वहीं घायलों का इलाज चल रहा है। बदमाशों ने उसके पिता पवन बंसल और उसकी बुजुर्ग माता को भी नहीं छोड़ा और राड मार कर घायल कर दिया। दिनदहाड़े नगर में हुई वारदात से शहर में भय व्याप्त है।
विज्ञापन
एसपी पहुंचे मौके पर
घटना की सूचना पर सीवन पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और एक्सपर्ट के साथ मुआयना किया। सीवन थाना प्रबंधक महाबीर सिंह ने बताया कि पुलिस बारीकी से मामले की जांच कर रही है। वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे। देर शाम एसपी सुमेर प्रताप सिंह ने भी घटनास्थल का दौरा किया और जानकारी ली।