{"_id":"6894fc96a85d55e9dd06dde1","slug":"lookout-notice-for-jitendra-likely-to-be-issued-soon-kaithal-news-c-18-1-knl1004-710512-2025-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: जितेंद्र का लुकआउट नोटिस जल्द जारी होने की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: जितेंद्र का लुकआउट नोटिस जल्द जारी होने की संभावना
Fri, 08 Aug 2025 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 08 Aug 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। बाकल गांव में बुजुर्ग मां द्वारा अपनी दो बेटियों के साथ आत्महत्या करने के मामले में फरार आरोपी जितेंद्र उर्फ काला के खिलाफ लुकआउट नोटिस अब अंतिम चरण में है। दो माह से लंबित इस प्रक्रिया को अब हरियाणा के डीजीपी कार्यालय से अनुमति मिलने के बाद गति मिली है। आगामी एक सप्ताह से दस दिन के भीतर यह नोटिस जारी किया जा सकता है।
गत 31 मई को 55 वर्षीय गुड्डी देवी ने बेटियों निशा और पूजा के साथ जहर पीकर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में मृतका के छोटे दामाद ने आरोपी जितेंद्र उर्फ काला के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज करवाया था। आरोपी मृतका का बड़ा दामाद है और वर्तमान में अमेरिका में रह रहा है।
आरोप है कि जितेंद्र ने फोन पर अपनी पत्नी, सास और साली को लगातार अपशब्द कहकर मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था, जिससे त्रस्त होकर तीनों ने यह कदम उठाया। मृतका का बेटा नीरज भी डंकी रूट से अमेरिका गया था और मां-बहनों की मौत के बाद अब तक भारत नहीं लौट पाया है।