फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Long queues of tractor-trolleys for online gate passes.

Kaithal News: ऑनलाइन गेट पास के लिए ट्रैक्टर-ट्रालियों की लगी लंबी कतार

Mon, 05 Oct 2026 03:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 05 Oct 2026 03:06 AM IST
विज्ञापन
Long queues of tractor-trolleys for online gate passes.
04 ढांड 01 गेट पास कटवाने के लिए लगी ट्रैक्टर ट्रालियों की लंबी कतार।
ढांड। धान सीजन शुरू होते ही मंडियों में किसानों की परेशानी बढ़ने लगी है। रविवार को विस्तार अनाज मंडी में ऑनलाइन गेट पास कटवाने के लिए ट्रैक्टर-ट्रालियों की लंबी कतारें लग गईं। किसानों को अपनी बारी के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। किसानों का कहना है कि अभी धान की आवक पूरी तरह बढ़ी भी नहीं है और गेट पास के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। ऐसे में आवक बढ़ने पर समस्या और गंभीर हो सकती है।
विज्ञापन

मंडी में ऑनलाइन गेट पास जारी करने के लिए एक ही कर्मचारी की तैनाती होने से प्रक्रिया धीमी रही। कतार में दर्जनों ट्रैक्टर-ट्रालियां खड़ी रहीं। किसान धर्मवीर, मदनपाल, गोपी राम और बलबीर ने बताया कि वे काफी देर से लाइन में खड़े हैं। उनका कहना है कि गेट पास जारी करने के लिए पर्याप्त कर्मचारियों की तैनाती हो तो किसानों को कम समय में प्रक्रिया पूरी करवाने में मदद मिल सकती है।
विज्ञापन


किसानों ने मांग की है कि प्रत्येक गेट पर पर्याप्त कर्मचारी लगाए जाएं, ताकि धान लेकर आने वाले किसानों को लंबे समय तक इंतजार न करना पड़े। किसानों का कहना है कि ऑनलाइन व्यवस्था का उद्देश्य प्रक्रिया को आसान बनाना है, लेकिन पर्याप्त स्टाफ नहीं होने से उन्हें परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आवक बढ़ने पर परेशानी बढ़ने की चिंता
किसानों ने कहा कि धान की आवक बढ़ने के साथ मंडी में ट्रैक्टर-ट्रालियों की संख्या भी बढ़ेगी। ऐसे में मौजूदा व्यवस्था में गेट पास जारी करने में अधिक समय लग सकता है। उन्होंने मंडी प्रशासन से समय रहते व्यवस्था में सुधार करने की मांग की है। संवाद


अतिरिक्त कर्मचारियों की मांग भेजी : सचिव
मार्केट कमेटी सचिव लव गुप्ता ने बताया कि उपलब्ध सभी कर्मचारियों को गेट पर लगाया गया है। अतिरिक्त कर्मचारियों की मांग के लिए हलका विधायक सतपाल जांबा को लिखित में भेजा जा चुका है। अतिरिक्त स्टाफ मिलने पर व्यवस्था को और बेहतर किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed