{"_id":"67856d9a8a4bef41970befd1","slug":"lohri-lit-outside-the-district-bar-room-kaithal-news-c-18-1-knl1004-560008-2025-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: जिला बार रूम के बाहर जलाई लोहड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: जिला बार रूम के बाहर जलाई लोहड़ी
Tue, 14 Jan 2025 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 14 Jan 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। जिला बार एसोसिएशन की ओर से बार रूम में लोहड़ी पर्व मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेशन जज रितु वाईके बहल ने की। जिला बार एसोसिएशन के प्रधान बलजिंदर सिंह मलिक, उप प्रधान विनय गर्ग, सह सचिव सुमन ठाकुर और कोषाध्यक्ष इंद्रजीत माटा ने जजों का स्वागत किया। इससे पूर्व बार रूम के बाहर लोहड़ी जलाई गई। अपने संबोधन में सेशन जज ने लोहड़ी पर्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि लोहड़ी का पर्व क्यों मनाया जाता है और इसकी विशेषता क्या है।
बलजिंदर सिंह मलिक ने लोहड़ी पर सभी को बधाई देते हुए इस त्यौहार को आपसी सौहार्द और भाईचारे का त्योहार बताया। एडवोकेट चरण सिंह, राजपाल खटकड़, अरविंद खुरानिया, नफे सिंह बेरवाल, विरेंद्र मेहता आदि ने गीत, कविता, चुटकुले आदि सुनाकर उपस्थित वकीलों का मनोरंजन किया व शुभकामनाएं दी। न्यायाधीश देवेंद्र सिंह, अमित गर्ग, नंदिता कौशिक, रेखा चौधरी, गुरमीत कौर, अंकिता महाजन, प्रिंस कुमार, तुषार शर्मा भी उपस्थित रहे। संवाद