{"_id":"68f7dd6d7af057dca307aa5b","slug":"lock-put-on-hafed-office-in-kalayat-kaithal-news-c-245-1-kht1005-139607-2025-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: कलायत में हैफेड कार्यालय पर जड़ा ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: कलायत में हैफेड कार्यालय पर जड़ा ताला
Wed, 22 Oct 2025 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 22 Oct 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
21केएलटी9: कलायत में हैफड़ खरीद केंद्र पर ताला लगाते किसान
संवाद न्यूज एजेंसी
कलायत। कलायत अनाज मंडी में भारतीय किसान मजदूर यूनियन (भाकियू) के सदस्यों ने हैफेड खरीद केंद्र कार्यालय पर एक बार फिर ताला जड़कर प्रदर्शन किया। किसानों का आरोप था कि धान में 17 प्रतिशत नमी होने के बावजूद भी उन्हें न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीद नहीं मिल रही थी।
नाराज किसानों ने पहले खरीद केंद्र कार्यालय पर ताला लगाया और फिर धरने पर बैठ गए। इस प्रदर्शन के बाद हैफेड प्रबंधक सुखदीप सिंह ने किसानों को आश्वासन दिया कि मिलरों की धान खरीद क्षमता बढ़ा दी जाएगी और प्रत्येक किसान का धान खरीदा जाएगा। इसके बाद कार्यालय का ताला खोला गया।
भाकियू नेता महावीर चहल ने बताया कि 17 प्रतिशत नमी वाले धान को भी एमएसपी पर नहीं खरीदा जा रहा। उन्होंने कई बार संबंधित इंस्पेक्टर से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन मौके पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। गुस्साए किसानों ने कहा कि सरकार द्वारा तय एमएसपी से 150-200 रुपए प्रति क्विंटल कम भाव पर धान बेचने का दबाव बनाया जा रहा है, जिससे उनकी स्थिति प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
बढ़ाई जाएगी मिलरोंं की खरीद क्षमता ः सुखदीप सिंह
कलायत के हैफड़ प्रबंधक सुखदीप सिंह ने कहा कि मिलरों की धान खरीद क्षमता पूरी हो चुकी है। इसके चलते खरीद कार्य प्रभावित हुआ। अधिकारियों ने मिलरोंं की खरीद क्षमता बढ़ाने का भरोसा दिलाया है। इसके तहत किसानों का दाना-दाना खरीदा जाएगा। इस आश्वासन पर किसानों ने खरीद केंद्र कार्यालय से ताला खोल दिया।