फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Loans worth Rs 67.19 crore sanctioned for women

Kaithal News: महिलाओं के लिए 67.19 करोड़ के ऋण स्वीकृत

Tue, 03 Jun 2025 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 03 Jun 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Loans worth Rs 67.19 crore sanctioned for women
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में सोमवार को कृषि प्रसार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें महिला लाभार्थियों के लिए 67.19 करोड़ रुपये के ऋण स्वीकृत किए गए। यह राशि मुख्य रूप से कृषि, पशुपालन, लघु उद्योग और महिला समूहों को स्वरोजगार के लिए प्रदान की गई है।

यह आयोजन ग्रामीण स्वरोजगार, महिला सशक्तिकरण और भारत सरकार की विभिन्न योजनाओं के प्रचार-प्रसार की दृष्टि से महत्वपूर्ण रहा। कार्यक्रम में पीएनबी आरसेटी, कैथल से प्रशिक्षण प्राप्त कर चुकी विभिन्न गांवों की स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में स्वरोजगार पर जोर दिया गया।
विज्ञापन


इन महिलाओं ने बताया कि प्रशिक्षण और बैंकिंग सहायता के बाद वे अब स्वरोजगार के माध्यम से अपने परिवार का सहारा बनी हैं। कार्यक्रम की शुरुआत सभी अतिथियों ने पौधारोपण कर की। यह पहल न केवल पर्यावरण संरक्षण का प्रतीक बनी बल्कि सतत कृषि विकास का संदेश भी दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर मुख्य जिला प्रबंधक एसके नंदा ने केंद्र सरकार की ओर से संचालित योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, स्टैंड अप इंडिया, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम आदि की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बैंक इन योजनाओं से ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक क्रांति ला रहा है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उप मंडल प्रमुख सुरेश शर्मा (चंडीगढ़) ने बताया कि कृषि, पशुपालन, लघु उद्योग और महिला समूहों को स्वरोजगार के लिए 67.19 करोड़ रुपये के ऋण स्वीकृत किए गए। नगर न्यायिक अधिकारी गुरविंदर ने आरसेटी की प्रशिक्षण प्रणाली की सराहना करते हुए कहा कि प्रशिक्षण के बाद प्रदान किया गया प्रमाणपत्र युवाओं को स्वरोजगार के लिए आत्मविश्वास और अवसर दोनों देता है।

कार्यक्रम के अंत में संस्थान के निदेशक जगदीश कुमार ने सभी अधिकारियों, प्रतिभागियों और मेहमानों का आभार प्रकट किया। उन्होंने आश्वासन दिया कि पीएनबी आरसेटी भविष्य में भी इसी प्रकार के प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन करता रहेगा।


कार्यक्रम में नगर न्यायिक अधिकारी गुरविंदर, मंडल प्रमुख सवेंद्र, क्षेत्रीय समन्वयक अंकित, मुख्य जिला प्रबंधक एसके नंदा, मुख्य प्रबंधक अनिल रहेजा तथा हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन से जिला परियोजना प्रबंधक मनोज चहल मंच पर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed