फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Loan taken from bank on the basis of fake documents

Kaithal News: फर्जी दस्तावेज के आधार पर बैंक से लिया ऋण

Tue, 23 Jan 2024 04:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 23 Jan 2024 04:45 AM IST
विज्ञापन
Loan taken from bank on the basis of fake documents
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। बैंक में फर्जी दस्तावेज जमा करवाकर एक आरोपी ने 10 लाख रुपये का ऋण ले लिया। बाद में जांच हुई तो दस्तावेज सही नहीं मिले। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

तलाई बाजार स्थित भारतीय स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक विवेकशील ने शहर थाना में शिकायत दी कि गांव सिसमौर निवासी राकेश भारद्वाज ने बैंक में व्यक्तिगत ऋण (टर्म लोन) के लिए आवेदन किया था। एक्सप्रेस क्रेडिट योजना के तहत एसबीआई तलाई बाजार कैथल से 10 लाख रुपये प्राप्त किए और 26 दिसंबर 2022 को ऋण के लिए आवेदन जमा किया। व्यक्तिगत ऋण की मंजूरी के लिए आरोपी ने सहायक दस्तावेज यानी छह महीने की वेतन पर्ची व फॉर्म नंबर जमा किए हुए हैं। साथ ही अन्य दस्तावेज भी जमा करवा दिए।
विज्ञापन


आरोपी ने खुद को सैनिक पब्लिक हाई स्कूल कुंजपुरा करनाल का कर्मचारी बताया और स्कूल कर्मचारी का आई-कार्ड भी प्रस्तुत किया। बाद में जब बैंक ने दस्तावेजों की जांच करवाई तो पता चला कि वे फर्जी हैं। बैंक के अन्य अधिकारियों ने आरोपी राकेश भारद्वाज से संपर्क किया और एक ही बार में पूरी राशि की मांग की, लेकिन उसने सीधे तौर पर पूरी राशि एक बार में वापस करने से इंकार कर दिया। ऐसा करके आरोपी ने बैंक के साथ धोखाधड़ी की है। जांच अधिकारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामानंद वर्मा।

रामानंद वर्मा।

रामानंद वर्मा।

रामानंद वर्मा।

रामानंद वर्मा।

रामानंद वर्मा।

रामानंद वर्मा।

रामानंद वर्मा।

रामानंद वर्मा।

रामानंद वर्मा।

रामानंद वर्मा।

रामानंद वर्मा।

रामानंद वर्मा।

रामानंद वर्मा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed