फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Lithium battery exploded during charging

Kaithal News: चार्जिंग के दौरान फटी लिथियम बैटरी

Sat, 07 Jun 2025 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 07 Jun 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Lithium battery exploded during charging
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत/कैथल। महिला काॅलेज के सामने एक दुकान में चार्जिंग पर लगाई बैटरी फटने से धमाका हुआ और दुकान में आग लग गई। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ पर दुकान में हजारों का नुकसान हो गया। बैटरी फटने से दुकान में आग लग गई। इस पर आसपास के दुकानदारों ने खुद से ही काबू पा लिया।


दुकान के मालिक संदीप ने बताया कि उनकी एसके इलेक्ट्राॅनिक्स के नाम से दुकान है। दुकान में बिजली के सामान की मरम्मत के अलावा बैटरी चार्जिंग भी की जाती है। उन्होंने बताया की एक स्कूटी की लिथियम बैटरी चार्जिंग के लिए आई जिसे चार्जर पर लगा दिया गया। अचानक उस बैटरी में बड़ा धमाका हुआ और दुकान में आग लग गई। इससे आसपास रखे बिजली के अनेक उपकरण जल गए। दुकानदारों ने मिट्टी तथा पानी से किसी तरह आग पर काबू पाया। दुकानदार ने बताया की लिथियम बैटरी में 170 से 200 तक सैल होते हैं जो फटने पर पटाखों की तरह से नीचे ही फटते हैं। उन्होंने कहा कि यदि उस समय वे या उनका करिंदा मौके पर नहीं होते तो हादसा बड़ा हो सकता था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed