फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Listened to the problems of the villagers and resolved them on the spot.

Kaithal News: ग्रामीणों की समस्याओं को सुन मौके पर ही निपटाया

Sun, 01 Oct 2023 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 01 Oct 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
Listened to the problems of the villagers and resolved them on the spot.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुहला-चीका। सांसद नायब सिंह सैनी ने गुहला विधानसभा के दुसेरपुर, भूना, सौथा गांव में जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया। इस मौके पर उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर उनका मौके पर ही निपटारा किया।

जनसंवाद कार्यक्रम में बिजली, पानी और सड़कों सहित अन्य समस्याएं उनके सामने ग्रामीणों ने रखी। इस मौके पर सांसद ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कुशल नेतृत्व में सरकार ने प्रदेश में ऐसी व्यवस्था लागू की है। इससे लाभार्थियों को सीधा लाभ मिल रहा है।
विज्ञापन


अब योजनाओं का लाभ लेने के लिए आमजन को लाइनों में नहीं लगना पड़ रहा है, बल्कि घर बैठे ही उनकी पेंशन, आयुष्मान कार्ड, बीपीएल कार्ड आदि बन रहे हैं। इससे संबंधितों को राहत मिल रही है। सरकारी योजनाओं व सेवाओं का लाभ देने की दिशा में सरकार निरंतर काम कर रही है।इस मौके पर बीजेपी जिला अध्यक्ष अशोक गुर्जर, हरियाणा अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य रवि तारावांली, पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर आदि मौजूद रहे। प्रशासनिक अधिकारियों व विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ जनसंवाद कार्यक्रम में पहुंचे सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल का संकल्प है कि केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ हर पात्र परिवार, पात्र व्यक्ति तक सीधा पहुंचे। आज वृद्धावस्था पेंशन से लेकर छात्रवृति तक सीधे उनके बैंक खाते में पहुंच रही है। इस व्यवस्था से आम व्यक्ति समाज की मुख्य धारा में शामिल हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ऑनलाइन तबादला नीति से शिक्षकों, कर्मचारियों की तबादला प्रक्रिया आसान है। पारदर्शी तरीके से योग्य युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाए हैं। सैनी ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जनसंवाद पोर्टल के माध्यम से जन संवाद कार्यक्रम में आ रही शिकायतों के निवारण की व्यवस्था की है और स्वयं मुख्यमंत्री मनोहर लाल इस व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं।


कहा कि गांवों में पीने के पानी, गंदे पानी की निकासी से जुड़ी परेशानियों के स्थाई समाधान के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इलाके में अलग-अलग गांवों में परिवार पहचान पत्र, पैंशन बनवाने, बिजली के बिल ठीक करवाने के लिए कैंपों का आयोजन करने आमजन की परेशानियों का समाधान किया जा रहा है। इस मौके पर बलिंद्र जांगड़ा, देवी दयाल, जगतार माजरी, सुभाष, पवन, कपिल, दर्शन सिंह, गरजा सिंह, जयभगवान, ज्ञानचंद, कृष्ण, अनूप, मंगल, रामकुमार जिंदल, रामफल, धर्मपाल, जगमाल राणा, राजेश, ओमता राम, स्वर्ण देवबन, मांगे राम, सुरेंद्र सिंह, कृष्ण सिंह, सतबीर, जिला प्रशासन की ओर से एसडीएम कृष्ण कुमार के अलावा विभिन्न विभागों के उच्चाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed