फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Liquor smuggler arrested, 75 bottles of illegal liquor recovered

Kaithal News: शराब तस्कर काबू, 75 बोतल अवैध शराब बरामद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Sep 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
Liquor smuggler arrested, 75 bottles of illegal liquor recovered
कैथल। अवैध शराब तस्करों व खुर्दों पर शिकंजा कसते हुए जिला पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपियों को काबू किया। उनके कब्जे से 75 बोतल अवैध शराब बरामद की गई। थाना सिविल लाइन पुलिस की एएसआई करनैल सिंह व एचसी हरदयाल की टीम ने गुप्त सूचना पर मिहिरभोज चौक के पास स्थित एक दुकान पर दबिश दी। इस दौरान अर्जुन नगर, कैथल निवासी सुरेश कुमार को काबू किया गया, जिसके कब्जे से 15.50 बोतल देसी शराब बरामद हुई।
विज्ञापन


दूसरे मामले में थाना कलायत पुलिस के पीएसआई रवि कुमार की टीम ने सजूमा रोड पर नाकाबंदी की। यहां गुप्त सूचना के आधार पर बाइक पर सवार गांव सजूमा निवासी नाथूराम को पकड़ा गया। जांच के दौरान उसके कब्जे से तीन गत्ता पेटियों में रखी 60 बोतल हथकढ़ी शराब बरामद हुई। दोनों आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग मामले दर्ज कर पुलिस द्वारा नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed