{"_id":"62c5ed4b59e64b1c15109260","slug":"liquor-contracts-should-not-be-around-religious-places-kaithal-news-knl113817342","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘धार्मिक स्थलों के आसपास न हों शराब के ठेके’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘धार्मिक स्थलों के आसपास न हों शराब के ठेके’
विज्ञापन
05-कैथल। पानी की समस्या को लेकर स्वयं फोन कर फीडबैक लेते हुए परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा।
- फोटो : Kaithal
कैथल। लघु सचिवालय सभागार में बुधवार को परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा की अध्यक्षता में जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक हुई। इस मौके पर आईं 28 शिकायतों में अधिकतर मामले जमीनों पर अवैध कब्जे से जुड़े थे। इनमें आठ पुरानी शिकायतों में से सात का और 20 नई शिकायतों में से 16 का मौके पर ही निपटारा किया गया। पांच शिकायतें लंबित रखी गई हैं। परिवहन मंत्री ने निर्देश दिए कि जिले में धार्मिक स्थलों के पास शराब ठेके और सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जे नहीं होने चाहिए। राजौंद में सरकारी जमीन पर कब्जों की जानकारी पर नगर पालिका सचिव से नाराजगी भी जताई।
इसके अलावा कलायत में नियमों का उल्लंघन कर चलाए जा रहे एक अस्पताल को सील करने के भी निर्देश दिए। कलायत में श्री कृष्णा मल्टी स्पेशियालिटी अस्पताल की शिकायत बड़सीकरी निवासी नरेश ने की थी। अस्पताल पर कार्रवाई के निर्देश पर परिवहन मंत्री ने कहा कि ऐसे अस्पताल जिनमें डॉक्टरों के पास डिप्लोमा न हो, दवाई की समुचित व्यवस्था न हो और जानमाल का खतरा हो, कार्रवाई होनी चाहिए। सीएमओ ने कहा कि शिकायत संबंधी कागजात मिलने पर सील करने के लिए प्रशासन से पत्राचार कर हर संभव सहयोग किया जाएगा।
डोगरा गेट कैथल निवासी सुनीता की शिकायत पर पुलिस अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। गांव भूलन निवासी फूल सिंह की उसके पुत्र को अगवा कर हत्या के मामले में पुलिस ने बताया कि विशेष टीम गठित करके आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। चीका निवासी विजेंद्र की डिपो संबंधी शिकायत का समाधान किया गया। ढांड निवासी सुशील की ढांड में पीडब्ल्यूडी विभाग की जमीन पर बनीं चार दुकानों को गिरवाने की मांग पर मंत्री ने कहा कि नियमानुसार ही इस मामले में कार्रवाई होगी। गुहला निवासी अभिषेक की दरगाह संबंधी शिकायत पर मंत्री को बताया गया कि वहां नियमानुसार काम हो रहा है। पुरानी शिकायतों में अंतिम शिकायत हुडा निवासी नरेंद्र कुमार की सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे के संबंध में शिकायत को मौके पर निपटा दिया।
विज्ञापन
इसके अलावा नई शिकायतों में सजूमा निवासी प्रेम चंद कश्यप ने पेयजल संबंधी शिकायत रखी। इस पर जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बूस्टर बनाए जाने की जानकारी दी। पाई निवासी पप्पू की पेयजल संबंधी शिकायत को मौके पर निपटा दिया गया। खुराना निवासी धर्मपाल की सौ-सौ गज के प्लाट के ऊपर से निकल रही बिजली की 11000 वोल्ट की तारों को बदलने के लिए दो लाख की जरूरत संबंधी शिकायत पर डी-प्लान से दो लाख रुपये देने की स्वीकृति दी। पाई निवासी बलविंद्र की पानी की निकासी संबंधी शिकायत का मौके पर समाधान किया गया।
बालू निवासी सुनील कुमार ने अवैध कब्जे की शिकायत को भी अधिकारियों के जवाब से संतुष्ट होकर निपटा दिया। कुराड़ निवासी सोहन ने सरकार द्वारा प्लाट दिए जाने पर प्लाट दिलवाने की बात कही। मंत्री ने कहा कि रिकॉर्ड में हुआ तो आपको प्लाट जरूर मिलेगा। सजूमा निवासी राम सिंह की सरपंच व अन्य के खिलाफ दी शिकायत पर विभाग ने कार्रवाई की जानकारी दी। कैथल निवासी संजय गुप्ता ने एचएसवीपी में अवार्ड स्टेटमैंट और इंतकाल मिलान की बात कही, जिस पर एचएसवीपी के अधिकारी ने बताया कि संबंधित व्यक्ति की मांग को पूरा किया जा चुका है। कैथल निवासी राजेश कुमार ने गली में पानी निकासी की शिकायत व गली निर्माण की बात कही। जिसे निपटा दिया।
राजौंद निवासी जगपाल ने वार्ड नंबर-एक में शमशान घाट पर किए गए विकास कार्यों में धांधली की शिकायत पर शिकायतकर्ता नगर पालिका राजौंद के कार्य से संतुष्ट पाया। राजौंद निवासी विक्की ने नगर पालिका की जमीन पर अवैध कब्जों की शिकायत की तो मंत्री ने सचिव को फटकार लगाते हुए कहा कि सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जा नहीं होना चाहिए। शेरगढ़ निवासी रोहताश ने फसल बीमा राशि दिलवाने की मांग रखी। बूटा राम ने अवैध रूप से विधवा पैंशन लेने वाली प्रार्थी की शिकायत की। इसका भी समाधान करा दिया गया।
ये शिकायतें रखी लंबित
पुरानी शिकायतों में दुब्बल निवासी मांगे राम की जमीन पर कब्जा देने संबंधी शिकायत, नई शिकायतों में शिकायत नंबर-एक में संबंधित सोहन लाल के नहीं आने पर लंबित रखी गई। शिकायत नंबर-आठ थेहबाहरी मदन लाल की डिग्री अलॉटमेंट की शिकायत पर मंत्री ने डीसी की अगुवाई में कमेटी का गठन कर जांच के आदेश दिए। बालू बिढ़ान के गुरदेव सिंह की अवैध कब्जे की शिकायत व खेड़ी लांबा निवासी शमशेर सिंह की शिकायत को लंबित रखा। बैठक में अधिकतर शिकायतें अवैध कब्जों से जुड़ी हुई थीं। एक शिकायतकर्ता प्रेमचंद कश्यप के न आने पर मंत्री ने जिला अध्यक्ष अशोक गुर्जर के माध्यम से फोन मिलवाकर बात करके संतुष्टी संबंधी सूचना की तस्दीक की।
जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में विधायक लीला राम, जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर, नगर परिषद चेयरपर्सन सुरभि गर्ग, डीसी डॉ. संगीता तेतरवाल, एडीसी विरेंद्र सहरावत, एसडीएम ब्रह्म प्रकाश, नवीन कुमार, सुशील कुमार, डीएमसी कुलधीर सिंह, सीईओ जिप सुरेश राविश, सीटीएम गुलजार अहमद, अतिरिक्त सीईओ अमित कुमार, संपदा अधिकारी सुभाष, डीडीपीओ कंवर दमन सिंह, डीआईपीआरओ धर्मवीर सिंह, कार्यकारी अभियंता केएस पठानिया, वरुण कंसल, सतपाल सिंह, डीडीए डॉ कर्मचंद, मुनीष कठवाड़, हरपाल शर्मा क्योडक़, आदित्य चौधरी, शक्ति सौदा, बलविंद्र आदि मौजूद रहे।