फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Light Poondri will be developed on urban lines: Golan

शहरी तर्ज पर होगा हलका पूंडरी का विकास : गोलन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Aug 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Light Poondri will be developed on urban lines: Golan
Light Poondri will be developed on urban lines: Golan - फोटो : Kaithal
हलका विधायक एवं पर्यटन निगम के चेयरमैन रणधीर सिंह गोलन के बेटे अमित गोलन ने कौल गांव की गलियों, नालियों का निरक्षण करने के बाद लोगों के समूह को संबोधित करते हुए कहा कि हलका पूंडरी के गांवों का विकास शहरी तर्ज पर करवाया जा रहा है। ग्रामीणों का जवीन स्तर ऊंचे उठाने तथा उनको सारी सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए विधायक रणधीर सिंह गोलन पूरी तरह वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि विधायक के प्रयासों से गांव कौल में सीवरेज व्यवस्था के लिए 12 करोड़ रुपये की ग्रांट मंजूर हो चुकी हैं, जिसका जल्दी ही कार्य शुरू होगा। हल्के में विकास कार्यों के लिए धन की कमी नहीं आने दी जाएगी। हल्के के प्रत्येक गांव में युद्धस्तर पर चहुंमुखी विकास करवाया जाएगा। संपर्क सड़कों की मरम्मत तथा निर्माण का कार्य भी शीघ्र ही शुरू होने वाला है। इस मौके पर ईशम सिंह कौल, रणधीर धीरा पूंडरी, चमकौर खेड़ी सिकंदर, भाग सिंह कौल, बलवान सिंह कौल, जगदीश कौल, बलवंत कौल, सुभाष कौल, पवन कुमार कौल, सुरेश कुमार, बीरा राम, संजीव कुमार, सुभाष चंद्र मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed