{"_id":"dc7e1d5c5a667c2bd4a0de8b8a26aa07","slug":"life-memorial-tree-decorated-with-lights","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाइफ ट्री में रोशनी से जगमगाया स्मारक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाइफ ट्री में रोशनी से जगमगाया स्मारक
अमर उजाला कैथ्ाल
Updated Tue, 25 Mar 2014 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। हरियाणा के सबसे अनूठे शहीद स्मारक के लाइफ ट्री की 69 लाइटों में रोशनी लौटने से पूरा स्मारक फिर से जगमगा उठा है। अमर उजाला ने 22 मार्च को शहीद स्मारक में लगे लाइफ ट्री की लाइटें बंद होने क ेसंबंध में समाचार को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। नगर परिषद के अधिकारियों ने खबर पर कड़ा संज्ञान लेते हुए 69 लाइफ ट्री लाइटों को ठीक करवा दिया है। लाइफ ट्री की लाइटें बंद होने से सुबह-शाम यहां घूमने के लिए आने वाले लोगों अनेक प्रकार की परेशानियों को सामना करना पड़ रहा था। इसके अलावा शहीद स्मारक में लाइट ने होने से रात में यहां अंकित 1600 से अधिक जवानों के नाम नहीं चमक रहे थे। लोगों ने प्रशासन और नगर परिषद से लाइफ ट्री की लाइटों को ठीक कराने की मांग की थी ताकि शहीद स्मारक की शोभा बनी रहे।
जानकारी के अनुसार शहर के बीचों-बीच स्थित हरियाणा शहीद स्मारक प्रदेश के सबसे अनूठे स्मारकों में से एक है। इस शहीद स्मारक में इस शहीद स्मारक में 19 पैनल बोर्ड लगाए गए हैं। इन पर 1947 के बाद से विभिन्न युद्धों में शहीद हुए रणबांकुरों की कुर्बानी की दास्तान जिला अनुसार लिखी गई है। इसमें हरियाणा की पावन धरती के शहीद है, जिन्होंने 1962 के भारत-चीन युद्ध, 1965 व 1971 के भारत-पाक युद्ध तथा कारगिल के छदम युद्ध में देश की सीमाओं की रक्षा करते हुए अपनी कुर्बानी से शहादत की एक नई ईबारत लिखी थी। इन सभी पैनल बोर्डों पर प्रदेश के 1600 से अधिक सैनिकों के नाम अंकित किए गए हैं। लाइट बंद होने के कारण शहर वासियों को रात के समय अनेक प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस स्मारक में भव्य पार्क सहित 52 फुट ऊंचाई का लाइफ ट्री लगा है। जिसमें 69 एलईडी लाइटें लगी हैं जो राहगीरों को अपनी ओर आकर्षित करती हैं।