फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Let's go! Tilak democracy with your vote

Kaithal News: आओ चलें! अपने वोट से करें लोकतंत्र का तिलक

Sat, 25 May 2024 05:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 25 May 2024 05:57 AM IST
विज्ञापन
Let's go! Tilak democracy with your vote
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। लोकतंत्र का महापर्व मतदान शनिवार को है। जनता-जर्नादन को मतदान के अधिकार का प्रयोग करना है। लोकतंत्र का राज्यतिलक करने के लिए मतदाता तैयार हैं। लोकसभा के छठे चरण में चुनाव के लिए ईवीएम आपके मतदान केंद्र पर पहुंच चुकी हैं। अब बटन दबाने की आपकी बारी है।

अभी तक आपने प्रत्याशियों और राजनीति दलों के दावों को सुना और समझ लिया है। अब आपकी बारी है। आप आगे आइए और लोकतंत्र के इस महापर्व में मतदान कर अपनी पसंद की सरकार चुनने में अपने अमूल्य एक वोट का प्रयोग जरूर करें।
विज्ञापन


नौतपा शुरू हो गया है तो क्या देश के लिए मजबूत इरादा करें और मतदान के लिए खुद आगे बढ़े और दूसरों को भी प्रेरित करें। मजबूत सरकार के लिए अपना कर्तव्य निभाने की बारी आपकी है। आपको मजबूत इरादों के साथ मतदान केंद्र पर जाना है और ईवीएम का बटन दबाना है। आपकी पसंद का उम्मीदवार जीते, इसके लिए मतदान जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोकतंत्र के इस पर्व में हर व्यक्ति की भागीदारी होनी जरूरी है। 18 वर्ष और इससे अधिक आयु के मतदाता अपने मतदान प्रयोग अवश्य करें। शनिवार को सुबह सात बजे मतदान शुरू होगा और यह सायं छह बजे तक चलेगा। इसके बाद बूथ पर लाइन में लगे मतदाता अपने मत का प्रयोग कर सकेंगे। यह पोलिंग अधिकारी की जिम्मेदारी होगी।

मतदान की प्रक्रिया संपन्न होने के बाद अब प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में बंद होगी। इसके लिए चुनाव आयोग के आदेशों पर जिला प्रशासन ने सभी तैयारी पूरी कर ली है। इनके तहत मतदान की प्रक्रिया से एक दिन पहले पोलिंग पार्टियों को उनके पोलिंग स्टेशनों पर रवाना किया गया। इस बार चुनाव आयोग की ओर से सभी मतदान केंद्रों की वेब कास्टिंग भी की जाएगी। ऐसे में यदि कोई शरारती तत्व बूथ पर नुकसान पहुंचाने का प्रयास करेगा तो पहचान आसानी से हो पाएगी।

जिले में इस लोकसभा चुनाव में आठ लाख 19 हजार 284 मतदाता प्रत्याशियों का भविष्य का फैसला करेंगे। इन मतदाताओं में 18 हजार 922 मतदाता पहली बार मतदान देने वाले रहेंगे। इसके साथ ही जिले में 80 साल से अधिक आयु के 20 हजार मतदाताओं का मत प्रशासन पहले ही बैलेट पेपर के माध्यम से उनके गांवों में मतदान करवा चुका है।


इस प्रक्रिया में 420 शतायु मतदाताओं ने भी मतदान किया है। युवा मतदाताओं में 12 हजार 448 पुरुष एवं छह हजार 672 महिला मतदाता तथा 2 थर्ड जेंडर शामिल हैं। जिला में 18 से 19 आयु वर्ग के कुल 18 हजार 922 मतदाता हैं, जिसमें 12 हजार 248 पुरुष एवं 6 हजार 672 महिला मतदाता शामिल हैं। 20 से 29 आयु वर्ग के कुल एक लाख 69 हजार 467 मतदाता, जिसमें 1 लाख 651 पुरुष व 68 हजार 814 महिला मतदाता हैं। जिले में 2632 सर्विस मतदाता हैं।

प्रशासन के अनुसार छह मई 2024 को जारी की सूची अनुसार विधानसभा क्षेत्र के हिसाब से कैथल विधानसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा मतदाता हैं।
कैथल जिले में मतदाताओं का ब्योरा
विधानसभा
पुरुष
महिला
थर्ड
80 से
100 से दिव्यांग
युवा

क्षेत्र
मतदाता
मतदाता
जेंडर
अधिक
अधिक
मतदाता
मतदाता


गुहला 1,00,124
91,168
07
5080
128
1687
4087

कलायत
1,13,034
99,695
02
5190
75
21
4299

कैथल
1,13,956
1,02,929
00
4486
48
2238
4487

पूंडरी
1,00,800
89,906
02
6097
169
1505
3597
विधानसभा अनुसार

कुल मतदाता
गुहला 1,91,299

कलायत
2,12,731

कैथल
2,16,885

पूंडरी 1,90,708
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed