{"_id":"57698bf14f1c1b9a60b48e79","slug":"led-buld-distribution-started-in-kaithal-kaithal","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली विभाग ने शुरू किया एलईडी वितरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली विभाग ने शुरू किया एलईडी वितरण
beauro kaithal
Updated Wed, 22 Jun 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
एक्सईएन पीसी सैनी ने उपभोक्ताओं को पहला बल्ब देकर व रिबन काटकर इसकी शुरूआत की।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली निगम के उजाला अभियान के तहत केंद्र सरकार की योजना को बुधवार को जिले में शुरू कर दिया गया। योजना के तहत ईईसीएल कंपनी का 9 वॉट का एलईडी बल्ब उपभोक्ताओं को उपलब्ध करवाया जाएगा। पिहोवा चौक स्थित विद्युत निगम के कार्यालय में निगम के एक्सईएन पीसी सैनी ने उपभोक्ताओं को पहला बल्ब देकर व रिबन काटकर इसकी शुरूआत की। पहले ही दिन बल्ब लेने के लिए लोगों को लंबी लाइन लग गई।
बताया जा रहा है कि इस बल्ब के लगाने से जहां बिजली की बचत होगी, वहीं यह बाजार से मिलने वाले बल्ब से भी काफी सस्ता है। इसके अलावा यह हाथ से छूटने या नीचे गिरने से टूटता भी नहीं है। बाजार में इस बल्ब की कीमत करीब 280 है, जबकि भारत सरकार द्वारा यह बल्ब मात्र 75 रुपये में उपभोक्ताओं को उपलब्ध करवाया जा रहा है। यह बल्ब मात्र 9 वॉट का है, लेकिन 100 वॉट जितने बल्ब व 25 वॉट की सीएफएल जितनी रोशनी देगा।
घरों व दुकानों में इसके इस्तेमाल से बहुत कम बिजली खपत होगी और बिजली का बिल भी कम आएगा। 3 माह में ही बल्ब की कीमत पूरी हो जाएगी। एक आईडी पर कोई भी व्यक्ति 10 बल्ब ले सकता है। इस बल्ब की लाइफ 10 वर्ष तक बताई गई है।
विज्ञापन
विभाग द्वारा जिले में सभी एसडीओ कार्यालय में काउंटर खोले गए हैं। एक साल बाद सभी बाजारों में इसके काउंटर बना दिए जाएंगे, जहां पर व्यक्ति 1 वर्ष तक बल्ब खराब होने पर उसे बदलवा सकता है। इस मौके पर एक्सईएन पूंडरी बिजेंद्र सिंह नरवाल, एसडीओ सत्यवान नैन, एसडीओ सेवा दास, एसडीओ राहुल कुमार, ईईएसएल कंपनी की तरफ से गिरजानंद भारद्वाज, आकाश धवन, सुशील कुमार सहित अन्य कर्मचारी मौजूद थे।