फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Leather and denim jackets have become the choice of youth.

Kaithal News: लैदर और डेनिम की जैकेट बनी युवाओं की पसंद

Fri, 07 Nov 2025 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 07 Nov 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Leather and denim jackets have become the choice of youth.
पफर जैकेट। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। सर्दी का मौसम शुरु होते ही बाजारों में जैकेटों की मांग बढ़ गई है। तलाई बाजार, छात्रावास रोड और कमेटी चौक स्थित दुकानों पर नए डिजाइन की जैकेट उपलब्ध हैं। दुकानदारों के मुताबिक इस बार युवाओं में फैशन के प्रति खास रुचि दिखाई दे रही है। लैदर और डेनिम की जैकेट बनी युवाओं की पसंद बनी हुई हैं। ये जैकेट बाजार में 1500 रुपये से लेकर 5000 रुपये तक उपलब्ध हैं।
शोरूम संचालक परविंद्र ने बताया कि पफर जैकेट के डिजाइन को युवा पसंद अधिक हैं। बढ़ती मांग से दुकानदारों के चेहरे खिले हुए हैं और उन्हें अच्छे कारोबार की आस है।दुकानदारों के अनुसार बाजार में इस समय बॉम्बर जैकेट, स्लीवलेस पफर जैकेट और पफर जैकेट जैसे आधुनिक डिजाइन काफी लोकप्रिय हो रहे हैं। इनमें से हर जैकेट का अपना अलग स्टाइल और आरामदायक अनुभव है। सर्दी बढ़ने के साथ ही ग्राहकों की भीड़ और बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन

दुकानदारों का कहना है कि इस बार का सीजन बिक्री के लिहाज से बेहद अच्छा रहने की उम्मीद है। बाजार में नए डिजाइन के जैकेट आ गए हैं। इससे उम्मीद है कि युवा अब की बार अधिक खरीदारी करेंगे। गत वर्ष की बात करें तो अब की बार गुणवत्ता पहले से बेहतर है। यह जैकेट देखने में आकर्षक होने के साथ-साथ ठंड से भी बेहतर सुरक्षा देती है।ये जैकेट लंबे समय तक चलने की संभावना है। उन्होंने बताया कि युवा दुकानों पर पहुंचना शुरू हो गए हैं। बिक्री भी शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोनी का कहना है कि लेदर और डेनिम जैकेट के नए डिजाइन और रंगों को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। इनका ट्रेंडी और स्टाइलिश लुक युवाओं को अपनी ओर खींच रहा है।

पफर जैकेट। संवाद

पफर जैकेट। संवाद

पफर जैकेट। संवाद

पफर जैकेट। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed