{"_id":"684dccc162fe58733d03463d","slug":"learned-meditation-along-with-yoga-in-the-camp-kaithal-news-c-18-1-knl1004-670030-2025-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: शिविर में योग के साथ सीखा ध्यान लगाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: शिविर में योग के साथ सीखा ध्यान लगाना
Sun, 15 Jun 2025 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 15 Jun 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सीवन। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सीवन में खंड स्तरीय योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। यह तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आगामी 21 जून को मनाए जाने वाले 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों के अंतर्गत लगाया गया था।
शिविर के दौरान प्रतिभागियों को योगाभ्यास का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया और योग के शारीरिक, मानसिक एवं आत्मिक लाभों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी साझा की गई। कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य व स्टेट अवॉर्डी सुदर्शन शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
योग सहायक सत्यवान ने कार्यक्रम का नेतृत्व किया और प्रतिभागियों को ताड़ासन, वृक्षासन, भद्रासन, शशंकासन, वज्रासन, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी, शीतली सहित विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान की विधियों का अभ्यास करवाया। उन्होंने बताया कि नियमित योगाभ्यास न केवल शारीरिक लचीलापन बढ़ाता है, बल्कि मानसिक तनाव भी कम करता है और जीवन जीने की गुणवत्ता में सुधार लाता है।
विज्ञापन
इस अवसर पर डॉ. लवनीश सिंगला, सुखपाल, नेहा, संदीप सहित बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों को गति प्रदान करना था। 20 जून को इसकी पायलट रिहर्सल आयोजित की जाएगी, जिससे 21 जून को होने वाला मुख्य कार्यक्रम अधिक सुव्यवस्थित और प्रभावी रहे।
कार्यक्रम के अंत में योग सहायक सत्यवान ने आमजन से आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस अभियान से जुड़ें। कहा कि अपने जीवन में योग को अपनाएं।