{"_id":"6691dc33bdae3600040e7294","slug":"lawyers-strike-if-arrest-is-not-made-kaithal-news-c-18-1-knl1004-429676-2024-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: गिरफ्तारी न होने पर वकीलों की हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: गिरफ्तारी न होने पर वकीलों की हड़ताल
Sat, 13 Jul 2024 07:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 13 Jul 2024 07:15 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के प्रधान विकास मलिक का लाइसेंस रद्द करने और बार एसोसिएशन होडल के प्रधान हरवीर सिंह तंवर पर हुए हमले के आरोपियों को गिरफ्तार न करने के विरोध में शुक्रवार को जिला बार एसोसिएशन कैथल ने पूर्ण हड़ताल रखी। इस दौरान कोई भी वकील अदालतों में पेश नहीं हुए और न ही कोई काम किया।
इस दौरान केसों में तारीख लेने के लिए एसोसिएशन की ओर से प्रॉक्सी काउंसिल नियुक्त किए गए थे। हालांकि वर्क सस्पेंड के कारण मुवक्किलों को दिक्कत हुई, लेकिन वकीलों और अदालतों ने हड़ताल में सहयोग किया। संगठन के प्रधान बलजिंदर सिंह मलिक ने कहा कि वे पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के प्रधान विकास मलिक का लाइसेंस रद्द करने के खिलाफ हैं और विकास मलिक के साथ खड़े हैं।
इसी प्रकार बार एसोसिएशन होडल के प्रधान पर हमला करने वालों की गिरफ्तारी नहीं होना पुलिस की कार्रवाई पर सवालिया निशान लगता है। उन्होंने कहा कि वे हर प्रकार से बार एसोसिएशन होडल के प्रधान हरवीर सिंह तंवर के साथ हैं। इधर वर्क सस्पेंड के कारण अदालत परिसर में सन्नाटा रहा व चैंबर परिसर भी खाली-खाली रहे। संवाद