{"_id":"674e1b989b88420bd90a4dff","slug":"lawyers-raised-problems-in-tax-conference-kaithal-news-c-18-1-knl1004-531953-2024-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: वकीलों ने टैक्स कॉन्फ्रेंस में उठाईं समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: वकीलों ने टैक्स कॉन्फ्रेंस में उठाईं समस्याएं
Tue, 03 Dec 2024 02:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 03 Dec 2024 02:12 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। हरियाणा टैक्स बार एसोसिएशन कैथल और एसोसिएशन ऑफ टैक्स लॉयर्स (एटीएल) की ओर से कैथल जिले के जींद रोड स्थित एक निजी होटल में संयुक्त टैक्स कॉन्फ्रेंस विद्या का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने टैक्स सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।
कॉन्फ्रेंस में बतौर मुख्य अतिथि सहायक आयुक्त, सीजीएसटी, कुरुक्षेत्र बीके ढांडा पहुंचे। सुप्रीम कोर्ट के वकील सुशील वर्मा ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और विधिक क्षेत्र विषय पर विचार रखे। सुप्रीम कोर्ट की ही एडवोकेट अनन्या कपूर ने धारा 148, आयकर का आलोचनात्मक विश्लेषण विषय पर अपना वक्तव्य दिया। दिल्ली हाईकोर्ट के वकील नरेंद्र आहूजा ने “जीएसटी में आईटीसी और रजिस्ट्रेशन रद्दीकरण” पर विचार रखे।
हरियाणा टैक्स बार के अध्यक्ष राम नारायण यादव ने प्रतिनिधियों का स्वागत किया। एटीएल के अध्यक्ष अजय सिन्हा ने विषयों का परिचय कराते हुए सभा को संबोधित किया। संचालन हरियाणा टैक्स बार के महासचिव संजय अरोड़ा ने किया। कैथल टैक्स बार के अध्यक्ष संजय सिगला ने सभी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
कॉन्फ्रेंस के बाद हरियाणा टैक्स बार की एक बैठक भी हुई। जिसमें पिछले तीन महीनों की प्रगति और टैक्स अधिवक्ताओं द्वारा समस्याओं पर चर्चा की गई। हरियाणा टैक्स बार की टीम ने आश्वासन दिया कि इन समस्याओं को उचित मंचों पर उठाकर समाधान के लिए प्रयास किया जाएगा।