{"_id":"68ab81867319954ca2086ad8","slug":"law-and-order-has-collapsed-in-the-state-jaiprakash-kaithal-news-c-245-1-kht1001-136738-2025-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में कानून व्यवस्था चरमरा गई है : जयप्रकाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में कानून व्यवस्था चरमरा गई है : जयप्रकाश
विज्ञापन
हिसार के सांसद ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। हिसार से कांग्रेस के सांसद जयप्रकाश ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। विधानसभा में काम रोको प्रस्ताव पर चर्चा के बारे में जयप्रकाश ने कहा कि कांग्रेस विधायकों ने सदन को इसलिए नहीं चलने दिया, क्योंकि सरकार का रवैया तानाशाही पूर्ण है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। कैथल में अपने निवास पर प्रेस को बयान जारी करते हुए जयप्रकाश ने कहा कि प्रदेश में हत्या, दुष्कर्म, चोरी, डकैती, अपहरण और फिरौती की घटनाएं आम हो गई हैं, जिससे लोग भय के माहौल में जी रहे हैं।
उन्होंने कहा कि विधानसभा का सत्र जनता के मुद्दों पर चर्चा के लिए बुलाया जाता है, लेकिन सरकार ने इन मुद्दों पर बहस से इन्कार कर दिया। जयप्रकाश ने सवाल उठाया कि क्या भारत सरकार ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आदेश माने या नहीं, इस पर भी सरकार ने कोई जवाब नहीं दिया।
सरकार मे तानाशाही प्रवृत्ति हावी
उन्होंने कहा कि जब सत्ताधारी दल निरंकुश हो जाता है और संसदीय व्यवस्था में उसका विश्वास खत्म हो जाता है, तो विपक्ष के पास गतिरोध पैदा करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचता। भिवानी की मनीषा की मौत को लेकर जयप्रकाश ने कहा कि इस सरकार में तानाशाही प्रवृत्ति हावी हो गई है। मामले की गहनता से जांच की जानी चाहिए। जयप्रकाश ने कहा कि विपक्ष ने इस मुद्दे पर विधानसभा में गतिरोध पैदा कर और काम रोको प्रस्ताव पास करवा अपनी जिम्मेदारी निभाई। सांसद ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाएं।