फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Launch an awareness campaign against the dowry system: SDM

दहेज प्रथा के खिलाफ चलाएं जागरूकता अभियान : एसडीएम

Wed, 10 Jun 2026 02:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 10 Jun 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
Launch an awareness campaign against the dowry system: SDM
गुहला-चीका। दहेज निषेध अधिकारी एवं एसडीएम अजय हुड्डा ने कहा कि दहेज जैसी सामाजिक बुराई को जड़ से समाप्त करने के लिए सभी विभाग अपने-अपने स्तर पर जागरूकता अभियान चलाएं। इसके लिए स्कूलों और कॉलेजों में पोस्टर मेकिंग, रंगोली प्रतियोगिता तथा नुक्कड़ नाटकों का आयोजन किया जाए। उन्होंने कहा कि दहेज के प्रति लड़कियों और उनके अभिभावकों को जागरूक करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। मंगलवार को उपमंडल कार्यालय में आयोजित बैठक में एसडीएम ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस विभाग को दहेज से जुड़े मामलों का डाटा उपलब्ध कराने तथा ऐसे मामलों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


इसके अलावा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की महिलाओं को दहेज प्रथा के दुष्परिणामों और कानूनी प्रावधानों की जानकारी देने को कहा। अजय हुड्डा ने कहा कि दहेज प्रथा पर प्रभावी रोक लगाने के लिए सामाजिक संस्थाओं का सहयोग और आमजन की भागीदारी बेहद जरूरी है। उन्होंने बताया कि शिकायतों के लिए प्रशासन की ओर से 01743-221234 तथा तहसील कार्यालय का नंबर 01743-221555 जारी किया गया है। इसके अलावा ईमेल sdmghl.hry@gmail.com पर भी शिकायत भेजी जा सकती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed