फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Lasu-Kirti's silver medal confirmed by victory

जीत से लासू-कीर्ति के रजत पदक पक्के

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jul 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
Lasu-Kirti's silver medal confirmed by victory
39-कैथल। चेन्नई में आयोजित राष्ट्रीय यूथ महिला बॉक्सिंग प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंची विजेता म? - फोटो : Kaithal
कैथल। चेन्नई में आयोजित राष्ट्रीय महिला युवा मुक्केबाजी प्रतियोगिता में बॉक्सर लासू यादव व कीर्ति ढुल ने शनिवार को अपना सेमीफाइनल मुकाबला भी जीत लिया। इस प्रकार दोनों बॉक्सरों ने प्रतियोगिता में अपने-अपने रजत पदक पक्के कर लिए हैं। अब वे स्वर्ण पदक के लिए फाइनल में प्रतिद्वंद्वियों से भिड़ेंगी।
विज्ञापन

सेमीफाइनल में लासू यादव का मुकाबला 66 से 70 किलो भार वर्ग में महाराष्ट्र की शाना से हुआ। इस मुकाबले में लासू ने शाना को 5-0 से मात दी। वहीं, कीर्ति ढुल का मुकाबला 81 से अधिक भार वर्ग में उत्तराखंड की मोहिनी राणा से हुआ। इसमें कीर्ति ने भी मोहिनी राणा को 5-0 से हराया। कोच विक्रम ढुल ने बताया कि मुकाबला जीतने के बाद अब लासू यादव व कीर्ति ढुल फाइनल में पहुंच गई हैं। लासू का मुकाबला दिल्ली की शिवानी व कीर्ति का मुकाबला महाराष्ट्र की कंचन से होगा। ये मैच सोमवार को खेले जाएंगे। दोनों बॉक्सरों की जीत पर जिला खेल अधिकारी अमरजीत, कोच राजेंद्र ढुल व गुरमीत सिंह ने बधाई दी।
विज्ञापन

राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में फिर चमके म्हारे बॉक्सर
रोहतक में आयोजित राज्य स्तरीय सब जूनियर बॉक्सिंग प्रतियोगिता में रविवार को भी पांच बॉक्सरों ने अपने भार वर्ग में क्वार्टर फाइनल मुकाबले जीते। इस प्रतियोगिता में जिले के 24 महिला एवं पुरुष बॉक्सर हिस्सा ले रहे हैं। रविवार को मुस्कान, रुद्रिका, संजना, साहिल वर्मा व प्रिंस ने जीत प्राप्त की। अब ये सभी बॉक्सर सेमीफाइनल मुकाबले में पहुंच गए है। 57 से 60 किलो भार में मुस्कान ने यमुनानगर की दिया को 5-0 से हराया। संजना व रुद्रिका को बाई की जीत मिली। संजना अंतरराष्ट्रीय राष्ट्रीय खिलाड़ी है। इसमें उसे छूट मिली। वह बिना मुकाबला खेले ही जीत गई। 60 से 63 वर्ग में साहिल के समक्ष भिवानी के विनय ने वॉक आउट कर दिया। इससे साहिल यह मुकाबला जीत गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

70 से 75 किलो भार वर्ग में प्रिंस ने जींद के साहिल को 3-2 से मात दी। जीत प्राप्त करने के बाद ये सभी खिलाड़ी सेमीफाइनल मुकाबले में पहुंचे। इनकी जीत पर जिला खेल अधिकारी अमरजीत सिंह, कोच राजेंद्र सिंह, गुरमीत सिंह व विक्रम ढुल ने शुभकामनाएं दी है। कोच देवेंद्र ढुल व अमरजीत सिंह ने बताया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने वाले बॉक्सरों का मणिपुर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की बॉक्सिंग प्रतियोगिता में चयन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed