फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Last date for filing nominations for Haryana Sikh Gurdwara Management Committee elections

Kaithal: हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन, 19 को मतदान

Sat, 28 Dec 2024 03:10 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 28 Dec 2024 03:10 PM IST
सार

चुनाव आयोग के अनुसार उम्मीदवारों को तीन जनवरी को चुनाव निशान आवंटित किए जाएंगे। मतदान प्रक्रिया 19 जनवरी को होगी और इस बार ईवीएम से मतदान कराया जाएगा। चुनाव को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

विज्ञापन
Last date for filing nominations for Haryana Sikh Gurdwara Management Committee elections
नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन - फोटो : संवाद

विस्तार

नए साल में 19 जनवरी को प्रस्तावित हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव के तहत शनिवार को नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन है। इस प्रक्रिया के तहत कैथल व चीका के एसडीएम कार्यालय और सीवन में नायब तहसीलदार कार्यालय में नामांकन दाखिल किए गए। बता दें कि जिले में चुनाव के तहत तीन वार्ड बनाएं गए हैं।

विज्ञापन


इसमें गुहला, कैथल और कांगथली वार्ड शामिल हैं। सीवन बीडीपीओ कार्यालय में दोपहर दो बजे तक कांगथली वार्ड नंबर 21 से चार उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल किए। इस वार्ड से गुरमीत कांबोज, गज्जन सिंह, जरनैल सिंह, हरभजन सिंह ने चुनाव मैदान में उतरने के लिए अपने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। वहीं, कैथल वार्ड नंबर 22 से भी छह उम्मीदवारों ने अपने नामांकन दाखिल किए गए हैं।
विज्ञापन




इसमें गुरचरण सिंह, सतेंद्र सिंह रसीदा, बलदेव सिंह हाबड़ी, सतेंद्र सिंह हुडा सहित दो अन्य उम्मीदवार शामिल है। गुहला और कैथल एसडीएम कार्यालय में नामांकन करने के लिए उम्मीदवारों की भीड़ जुटी। पूरे जिले में कितने नामांकन हुए। इसकी पूरी सूची दोपहर साढ़े तीन बजे के बाद जारी हो जाएगी। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद तीन जनवरी को उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईवीएम से होना है मतदान
चुनाव आयोग के अनुसार उम्मीदवारों को तीन जनवरी को चुनाव निशान आवंटित किए जाएंगे। मतदान प्रक्रिया 19 जनवरी को होगी और इस बार ईवीएम से मतदान कराया जाएगा। चुनाव को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस चुनाव को सिख समुदाय के धार्मिक और प्रशासनिक अधिकारों के लिए अहम माना जा रहा है। यह चुनाव सिख समुदाय के लिए धार्मिक और सामाजिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उम्मीदवारों के नामांकन के साथ ही चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है।

चुनावी मैदान में पांच पार्टियां
गुरुद्वारा संघर्ष कमेटी हरियाणा (जसबीर भाटी ग्रुप)
हरियाणा सिख पंथक दल (अकाली ग्रुप)
पंथक दल हरियाणा (झिंडा ग्रुप)
सिख समाज (नलवी ग्रुप)
शिरोमणि अकाली दल आजाद (दादूवाल ग्रुप)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed