{"_id":"68910f1ba9f3413f880c69b4","slug":"last-date-for-application-extended-to-7-kaithal-news-c-18-1-knl1004-708334-2025-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: आवेदन की अंतिम तिथि 7 तक बढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: आवेदन की अंतिम तिथि 7 तक बढ़ाई
Tue, 05 Aug 2025 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 05 Aug 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। धान अवशेषों के एक्स सीटू प्रबंधन के लिए विभिन्न क्षमताओं वाली पैडी स्ट्रा सप्लाई श्रृंखला पर 65 प्रतिशत अनुदान दिया जा रहा है। इस योजना की अंतिम तिथि को बढ़ाकर अब सात अगस्त कर दिया गया है। यह जानकारी कृषि व किसान कल्याण विभाग कैथल के उप निदेशक डाॅ. बाबू लाल ने दी है। सहायक कृषि अभियंता जगदीश चंद्र ने बताया कि पहले आवेदन की अंतिम तिथि 15 जुलाई निर्धारित की गई थी, लेकिन अब त्रुटिपूर्ण आवेदनों को संशोधित करने तथा नए आवेदनों के लिए यह अंतिम अवसर प्रदान किया गया है। उन्होंने बताया कि इस स्कीम के तहत आवेदन करते समय प्रोजेक्ट की कुल लागत न्यूनतम एक करोड़ व 1.5 करोड़ रुपये होनी चाहिए। साथ ही आवेदक को प्रति वर्ष 3500 से 4500 मीट्रिक टन धान अवशेषों के प्रबंधन की क्षमता दिखानी होगी। संवाद