फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Lance Naik Narender Singh from Kaithal martyred in encounter with terrorists in Kulgam

Kulgam Encounter:हरियाणा का लाल देश के लिए बलिदान, 7 साल पहले भर्ती हुए थे लांस नायक नरेंद्र, अंतिम संस्कार कल

Mon, 08 Sep 2025 06:51 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, राजौंद/कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, राजौंद/कैथल (हरियाणा) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 08 Sep 2025 06:51 PM IST
सार

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में अब तक दो आतंकवादी मारे गए हैं। इस कार्रवाई में सेना का एक जवान बलिदान हुआ है, जबकि दो अन्य घायल हुए हैं, ऑपरेशन अब भी जारी है।

विज्ञापन
Lance Naik Narender Singh from Kaithal martyred in encounter with terrorists in Kulgam
बलिदानी लांस नायक नरेंद्र सिंह - फोटो : संवाद

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में सेना ने दो आतंकियों को मार गिराया है। वहीं इस कार्रवाई के दौरान भारतीय सेना का एक जवान बलिदान हुआ है। देश के लिए अपनी जान गंवाने वाला जवान हरियाणा का है। हरियाणा के कैथल जिले के गांव रोहेड़ा निवासी लांस नायक नरेंद्र सिंह सिंधु कुलगाम एनकाउंटर में बलिदान हुए हैं। आतंकियों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन के दौरान लांस नायक नरेंद्र सिंह को गोली लग गई। उनके बलिदान की सूचना जैसे ही गांव में पहुंची तो गांव में शोक ही लहर दौड़ गई। यह जानकारी शाम के समय सैनिक बोर्ड की ओर से पूर्व सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन को दी गई। 

विज्ञापन


पूर्व सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान जगजीत फौजी ने बताया कि 28 वर्षीय नरेंद्र सिंह सिंधु तीन राज राइफल के जाबांज सिपाही थे। वह सात साल पहले ही राज राइफल दिल्ली भर्ती हुए थे। इसके बाद करीब चार साल पहले ही उनकी तैनाती राष्ट्रीय राइफल श्रीनगर में हुई थी। फौजी ने बताया कि प्रतिदिन की तरह नरेंद्र सिंह सिंधु श्रीनगर के पास स्थित घाटियों में अपने साथियों के साथ गश्त पर थे। सुबह करीब 11 बजे अचानक से आंतकवादियों ने गोलीबारी की और मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ के दौरान नरेंद्र को गोली लगी और वे गंभीर रूप से घायल हुए। इसके बाद उन्हें श्रीनगर अस्पताल में ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


प्रधान ने बताया कि नरेंद्र सिंह सिंधु का एक छोटा एक भाई है, जो अमेरिका में रहा रहा है। पिता दलबीर सिंह एक किसान और माता गृहिणी है। सैनिक के बलिदान पर परिवार के सदस्य टूट गए हैं। क्योंकि इस समय परिवार का दूसरा बेटा देश में न होकर विदेश में रह रहा है। फौजी ने बताया कि जांबाज लांस नायक नरेंद्र सिंह का अंतिम संस्कार मंगलवार को राष्ट्रीय सम्मान के साथ उनके पैतृक रोहेड़ा में किया जाएगा। एसोसिएशन के सदस्यों ने वीर योद्धा लांस नायक नरेंद्र सिंह सिंधु के बलिदान को नमन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed