{"_id":"b2769e046e5cb38fb9675c3219e52a98","slug":"lalitha-won-silver-medal","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैथल की ललिता ने जीता रजत पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैथल की ललिता ने जीता रजत पदक
Updated Thu, 31 Jul 2014 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरकेएसडी कॉलेज की बीएम अंतिम वर्ष की छात्रा ललिता ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में रजत पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है।
मूलरूप से भिवानी जिले की रहनेवाली ललिता तीन वर्षों से आरकेएसडी कॉलेज में पढ़ रही हैं।
ललिता ने इससे पूर्व राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई मुकाबलों में भाग लिया और कई पदक अपने झोली में डाले।
इस बारे में जानकारी देते हुए आरकेएसडी कॉलेज प्रबंधक समिति के प्रधान सतीश बंसल ने बताया कि ललिता शुरू से ही होनहार छात्रा रही हैं।
उन्होंने कई बार कॉलेज को गौरवशाली क्षण उपलब्ध करवाए हैं। ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में उन्होंने 53 किलो भार वर्ग में हिस्सा लिया। जिसमें फाइनल तक का सफर तय करते हुए उन्होंने सिल्वर मेडल हासिल किया है।
जो पूरे जिले के लिए बड़े सम्मान की बात है। उन्होंने ललिता और उनके परिजनों, कॉलेज स्टाफ को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है।
उन्होंने कहा कि स्वदेश वापसी पर ललिता का जोरदार स्वागत किया जाएगा। कॉलेज में खिलाड़ियों को हर प्रकार की सुविधा दी जाती है।
यही कारण है कि प्रदेशभर से कई जिलों के खिलाड़ी आरकेएसडी कॉलेज में पढ़ रहे हैं।