फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Lakhs of rupees were cheated in two cases

Kaithal News: दो मामलों में लाखों ठगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Lakhs of rupees were cheated in two cases
कैथल। साइबर ठगों ने दो अलग-अलग मामलों में एक सरकारी कर्मी और एक महिला से करीब पौने दो लाख रुपये की ठगी कर ली। दोनों ही मामलों में साइबर थाना की पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एक मामले में सरकारी कर्मी को क्रेडिट कार्ड से धोखाधड़ी करते हुए करीब 70 हजार रुपये ठग लिए जबकि अन्य मामले में महिला को इंस्टाग्राम पर विज्ञापन दिखाकर से पार्ट टाइम जॉब देने के नाम पर उसके खाते से एक लाख रुपये से अधिक की राशि उड़ा ली।
विज्ञापन

पहले मामले में साइबर थाना में दी गई शिकायत में पट्टी अफगान निवासी गौरव ने बताया कि वह हैफेड में कार्यरत है। उसके पास एचडीएफसी बैंक का वीजा क्रेडिट कार्ड है। उसके पास 18 दिसंबर को एक मोबाइल नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने स्वयं को क्रेडिट कार्ड अधिकारी बताया था। उसे कार्ड की लिमिट बढ़ाने को कहा था। इस बात पर उससे जरूरी कागजात और नंबर पर आए कोड ले लिए गए थे। इसके बाद उसके पास वाट्सएप पर वीडियो काल की गई थी। फोन का कैमरा बंद किया हुआ था और उसके तीन डाट पर क्लिक करने के लिए कहा गया। इसके बाद ठग ने उसके फोन की स्क्रीन शेयर करवा ली और उसके खाते से 70 हजार रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन


वहीं, दूसरे मामले में साइबर थाना में दी गई शिकायत में चंदाना गेट निवासी महिला उर्मिला गुप्ता वह एक अध्यापिका है। पांच जनवरी को उसने इंस्टाग्राम पर पार्ट टाइम काम को लेकर विज्ञापन देखा था। उस पर संपर्क किया तो उसके पास एक लिंक भेजा गया। लिंक पर क्लिक किया तो वह उसके वाट्सएप पर खुल गया। उससे बैंक खाता सहित अन्य जानकारियां ली गई। इसके बाद फ्लिपकार्ट का लिंक दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उस पर लाइक करने का टास्क दिया। इसके लिए उसे 300 रुपये दिए गए। ठगों ने उसका वर्चुअल खाता खुलवा दिया था और पैसे उसमें भेजने लगे थे। इससे बाद अलग-अलग टास्क देकर उससे पैसे लेते रहे। कभी एक हजार रुपये लेकर 1200 वापस भेज दिए तो कभी तीन हजार रुपये लेकर छह हजार रुपये वापस भेज दिए। इस प्रकार उसके वर्चुअल खाते में करीब 63 हजार रुपये जमा हो गए थे। वह पैसे निकालने लगी तो पैसे नहीं निकले। साइबर थाना के प्रभारी इंस्पेक्टर शुभ्रांशु ने बताया कि दोनों मामलों में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed