फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Lakhs of rupees cheated in the name of sending abroad

विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपये ठगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 May 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Lakhs of rupees cheated in the name of sending abroad
कैथल। सांच निवासी एक व्यक्ति ने विदेश भेजने के नाम पर एक महिला सहित दो व्यक्तियों पर 7.50 लाख रुपये ठगने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत पर पूंडरी थाना में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में सांच निवासी नरेश कुमार ने बताया कि वह कनाडा जाना चाहता था। कुछ समय पहले वह आदर्श नगर नई दिल्ली निवासी मीना त्यागी व उसके पति नूतन त्यागी के संपर्क में आया। दोनों ने उसे कनाडा भेजने का आश्वासन दिया। आरोपियों ने कहा था कि उनका आदर्श नगर, नई दिल्ली में कार्यालय है। वह उसे एक महीने में कनाडा भेज देंगें। इस प्रक्रिया को पूरी करने में 17 लाख रुपये खर्च आएगा।
विज्ञापन

आरोपियों ने कहा कि वह उन्हें आधी रकम पहले दे दे और बकाया रकम वीजा आने के बाद दें। सात सितंबर को उसने आरोपियों के खाते में 40 हजार रुपये और कुछ दिन बाद 50 हजार रुपये जमा करवा दिए। वहीं दूसरी तरफ 60 हजार रुपये गूगल-पे कर दिए। इसके बाद 12 सितंबर को आरोपियों के घर पर उसने छह लाख रुपये नकद व पासपोर्ट उनके पड़ोसी नरेंद्र व अशोक कुमार के सामने दिए। इसके बाद भी आरोपियों ने उन्हें विदेश नहीं भेजा। वहीं पैसे मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने उसकी शिकायत पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed