फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Lakhs looted in the name of sending abroad

Kaithal News: विदेश भेजने के नाम पर लाखों हड़पे

Fri, 12 May 2023 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 12 May 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
Lakhs looted in the name of sending abroad
कैथल। विदेश भेजने के नाम पर चार आरोपियों ने एक परिवार के लोगों से 40 लाख 50 हजार रुपये धोखाधड़ी पूर्वक हड़प लिए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गोबिंदपुरा गांव निवासी गुरलाल सिंह ने सीवन पुलिस को शिकायत दी कि वह अपने परिवार के साथ विदेश जाना चाहता था। इस बारे में उसने सनसिटी डेरा अंबरसरिया कैथल निवासी दलजीत सिंह, कुलवंत सिंह व रुड़की देवीगढ़ पंजाब निवासी कर्मजीत सिंह से बातचीत की। उन्होंने बताया कि उनका एक पार्टनर कपूरथला का निवासी रमन है। वह पुर्तगाल के लिस्बन में रहता है। वे 67 लाख 50 हजार रुपये लेंगे और उन्हें अमेरिका भेज देंगे। इस पर उसने 28 लाख 50 हजार रुपये दलजीत सिंह, कुलवंत सिंह व कर्मजीत सिंह के खातों में डाल दिए। उन लोगों ने उन्हें दुबई भेज दिया और वहां पर छह माह तक रखा। इसके बाद सर्बिया ले जाया गया जहां पर रमन अन्य लोगों के साथ मिला। वहां से रमन अन्य लोगों के साथ उन्हें जंगल के रास्ते से सर्बिया व रूमानिया के बॉर्डर पर खंडहरों में लेकर गया।
विज्ञापन

गुरलाल सिंह ने बताया कि वह अपनी पत्नी परमजीत कौर व दो बच्चों जसलीन कौर व गुरवंश सिंह के साथ वहां पर खंडहर में रहा। इसके बाद रमन ने अन्य लोगों के साथ मिल कर उन्हें धमकी दी कि या तो और पैसे दे, नहीं तो उसके बच्चे यहीं पर मरेंगे। उन्हें आगे लेकर नहीं जाएंगे। उनकी धमकी से डर कर उसने अपने भाई को सारी बात बता दी। उसका भाई व साला दोनों दलजीत सिंह के घर पर कैथल में गए और वहां पर कर्मजीत सिंह भी मौजूद था। दोनों ने उन्हें 32 लाख रुपये और दिए। इसकी वीडियो रिकॉर्डिंग भी है। इसके बाद आरोपियों ने उनका जाली वीजा जर्मनी का लगा दिया और एयरपोर्ट पर भेज दिया। जाली वीजा होने के कारण उसे एयरपोर्ट पर परिवार के साथ रोक लिया और गिरफ्तार कर लिया गया। वहां पर वह स्वयं बीमार हो गया तो उसे उसके बच्चों के साथ वापस डिपोर्ट कर दिया गया। इस दौरान उक्त आरोपियों ने बहुत बुरा सलूक किया। उन लोगों ने न तो उसे व न ही बच्चों को खाने को दिया और न ही पानी तक दिया। बुरी हालत में किसी तरह वे वापस आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरलाल सिंह ने बताया कि इसके बाद उनकी पंचायत हुई और कम वापस मांगी। इस पर आरोपियों ने पैसे वापस करने के लिए 49 लाख 33 हजार रुपये के चेक दे दिए। इसमें से एक चेक पांच लाख रुपये का और एक चेक 15 लाख का था, जो पास हो गए। दो चेक बाउंस हो गए हैं। इस संबंध में उन्होंने आरोपियों से बात करने का प्रयास किया तो पता चला कि दलजीत सिंह घर से फरार है और उसका पिता कोई रास्ता नहीं देता और आगे से गलत बोलता है। वह उन्हें धमकाता है कि दोबारा उनके पास आने की जरूरत नही है यदि आए तो उनका पता भी नहीं चलेगा। आरोपी कर्मजीत सिंह से बात की तो उसने भी धमकी दी कि उसे किसी का कुछ नहीं देना है जो कर सकते हो कर लो। अगर उसके पास आए तो वापस नहीं जाओगे। जांच अधिकारी एसआई सुरेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मामले की आगामी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed