फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Lakhs cheated in the name of sending the girl to Australia

Kaithal News: युवती को ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर लाखों ठगे

Mon, 20 May 2024 06:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 20 May 2024 06:21 AM IST
विज्ञापन
Lakhs cheated in the name of sending the girl to Australia
कैथल। एक एजेंसी के संचालकों ने युवती को स्टडी वीजा पर ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर लाखों रुपये ठग लिए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। ढांड निवासी सोहल लाल ने पुलिस को शिकायत दी कि वह अपनी बेटी मनीषा को पढ़ाई के लिए विदेश भेजना चाहता था। इसके लिए उसने चंडीगढ़ में एमएस द स्फायर एजेंसी में संपर्क किया। फर्म की ओर से उसकी बेटी को ऑस्ट्रेलिया भेजने की बात कही गई। उसने सहमति दे दी। उसके लिए मई 2023 में फर्म के संचालकों ने उसकी बेटी को ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर उससे अलग-अलग समय में 10 लाख 31 हजार 250 रुपये ले लिए। रुपये लेने के बाद आरोपियों ने न तो उसकी बेटी को विदेश भेजा और न ही उनके रुपये वापस किए। ऐसा करके आरोपियों ने उनके साथ धोखाधड़ी की है। जांच अधिकारी बलजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed