{"_id":"6670b81863f8a7ef290d1544","slug":"lack-of-basic-facilities-in-kapil-bazaar-kaithal-news-c-18-1-knl1004-412427-2024-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: कपिल बाजार में बुनियादी सुविधाओं का अभाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: कपिल बाजार में बुनियादी सुविधाओं का अभाव
Tue, 18 Jun 2024 03:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 18 Jun 2024 03:56 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कलायत। कलायत के श्री कपिल मुनि धाम मार्ग पर वर्षों पुराना कपिल बाजार है। इसमें लगभग 200 छोटी-बड़ी दुकानें हैं, लेकिन इस बाजार में बुनियादी सुविधाओंं का शुरू से ही अभाव है।
हालात इस कदर खराब हैं कि पानी निकासी व्यवस्था कमजोर होने के कारण दुकानों और आसपास के घरों में पानी घुस जाता है। बारिश के मौसम में निरंतर लोगों को इस समस्या से जूझना पड़ता है। इसके साथ ही पार्किंग, पेयजल, आधुनिक शौचालय, शेल्टर और अन्य सुविधाओं की बाजार मेंं दरकार है। बाजार में दुकानें चला रहे दुकानदारों व ग्राहकों ने नगरपालिका प्रशासन से मांग की है कि इस बाजार में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएं।
महिलाओं के लिए शौचालय की समस्या
कपिल मुनि बाजार को शहर की रौनक माना जाता रहा है। शहरी के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्र के लोग इस मार्केट में खरीदारी के लिए आते हैं, लेकिन मांग के अनुरूप शौचालयों की मार्केट में सुविधा नहीं हैं। इसके चलते महिलाओं को समस्या का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
-भगवान दास गर्ग
वाटर कूलर की कोई व्यवस्था नहीं
प्राचीन कपिल मुनि धाम पर प्रत्येक माह मेला लगता है। इसके साथ ही सामान्य दिनों में भी बाजार मेंं गहमागहमी रहती है। ऐसे मेंं वाटर कूलर व अन्य जरिये से पेयजल की कोई व्यवस्था सार्वजनिक रूप से नहंी है। इस दिशा में शासन-प्रशासन को प्रभावी कदम उठाने चाहिए।
-जगदीश रायका
दिनभर रहती है
जाम की समस्या
कपिल मुनि बाजार शहर के सबसे प्राचीन बाजारों में से है। इसमें वाहन पार्किंग की सुविधा नहीं है। इसके चलते बाजार मेंं दिन भर जाम की स्थिति बनी रहती है। प्रशासन व्यवस्था करे जिससे वाहनों को बीच बाजार खड़ा न करना पड़े। यहां पर पार्किंग व्यवस्था बेहद जरूरी
है। -फकीर चंद