फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Laborer killed by hitting him with bricks on his head and face, case filed against two

Kaithal News: सिर-चेहरे पर ईंटों से वार कर मजदूर की हत्या, दो पर केस

Sat, 17 May 2025 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 17 May 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Laborer killed by hitting him with bricks on his head and face, case filed against two
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। सजूमा में बस स्टैंड के पास शुक्रवार सुबह के समय एक 36 वर्षीय युवक का शव मिला। वह वीरवार शाम से ही लापता था। पुलिस के मुताबिक, पूरी रात परिजन उसे ढूंढने में लगे रहे पर कोई जानकारी नहीं मिली। सुबह करीब पांच बजे जब लोगों की आवाजाही शुरू हुई तब लोगों ने उसका शव देखा।

इसके बाद उसकी पहचान कर परिजनों व पुलिस को सूचना दी। मृतक की पहचान सजूमा निवासी जयपाल के रूप में हुई। बताया गया कि गुरुवार सायं से ही लापता हो गया था।
विज्ञापन


कलायत थाने में दी शिकायत में कर्मचंद ने अपने मौसेरे भाई की हत्या का आरोप गांव के ही दो लोगों महेंद्र व तोता पर लगाया है। मामला रंजिश का बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्मचंद ने बताया कि जयपाल वीरवार सुबह नौ बजे मजदूरी करने के लिए घर से निकला था लेकिन रात तक वापस नहीं लौटा। रात में संभावित जगहों पर उसकी तलाश की गई पर उसका कोई पता नहीं लगा। शुक्रवार सुबह बलिंद्र ने उन्हें सूचना दी कि उसकी मौसी का बेटा बस स्टैंड के पास प्लाॉट में बेहोश पड़ा है। परिजनों को साथ लेकर वे मौके पर पहुंचे तो देखा की जयपाल के सिर व मुंह पर चोट के अनेक निशान थे जिनकी वजह से उसकी मौत हो चुकी थी।

कर्मचंद ने आरोप लगाया कि उनकी छानबीन से पता चला है कि जयपाल वीरवार शाम को महेंद्र व तोता के साथ ही देखा गया था। कर्मचंद का आरोप है कि रंजिशन इन दोनों ने पीटकर जयपाल की हत्या की है। नामजद रिपोर्ट भी की है।

वारदात के संबंध में थाना प्रभारी जयभगवान ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। शव को पोस्टमार्टम करवाने के लिए जिला नागरिक अस्पताल भिजवाया गया। मृतक के मौसेरे भाई कर्मचंद की शिकायत पर गांव के ही दो युवक महेंद्र व तोता के खिलाफ बीएनएस की धारा 103(1) व 3(5) के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस दोनों की तलाश में दबिश दे रही है। जल्द ही दोनों आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। मामले की पुलिस गहनता से जांच कर रही है। जांच के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।


शादी नहीं हुई थी

मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि जयपाल मजदूरी करता था। उसकी अभी शादी नहीं हुई थी और घर में केवल वह और उसकी माता ही रहती थीं। ग्रामीणों ने बताया कि उसके शरीर पर चोटों के निशान भी मिले हैं। इन्हीं की वजह से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed