{"_id":"652313886d77eb664c0ab009","slug":"laborer-dies-due-to-electric-shock-in-market-kaithal-news-c-245-1-kht1001-5584-2023-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: मंडी में करंट लगने से मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: मंडी में करंट लगने से मजदूर की मौत
Mon, 09 Oct 2023 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Mon, 09 Oct 2023 02:10 AM IST
विज्ञापन
१३-पूंडरी। मृतक मजदूर गेनू साहनी।
पूंडरी। अनाज मंडी पूंडरी में रविवार को धान की सफाई वाले झरने से करंट लगने से एक मजदूर की मौत हो गई। सुबह के समय बिहार के पूर्णिया जिले के 37 वर्षीय गेनू साहनी धान की सफाई कर रहा था, उसी समय झरने में आए करंट लगने से उसकी मौत हो गई।
मृतक गेनू साहनी के साथी सुनील और मुन्ना ने बताया कि इस बिजली से संचालित झरने में पिछले लगभग 10 दिनों से करंट आया था और इसकी जानकारी दुकान के मालिक को दी थी, लेकिन बावजूद इसके मालिक ने कोई सुध नहीं ली। पूंडरी अनाज मंडी में गेनू साहनी की मौत को लेकर सभी प्रवासी मजदूरों में रोष है।
इसके चलते मजदूरों ने शव को कई घंटे तक हाथ नहीं लगाने दिया। मृतक के साथियों ने शव के पास रोष स्वरूप नारेबाजी भी की। मृतक के साथी सुनील ने बताया कि मृतक तीन बच्चों का पिता है और काफी गरीब है। मृतक के साथियों का कहना है कि गेनू साहनी की मौत मालिक की लापरवाही का नतीजा है। मृतक के साथियों ने मृतक के बच्चों व पत्नी के भरण पोषण के लिए 50 लाख रुपये की मांग की। इस घटना की सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी शमशेर सिंह मौके पर पहुंचे। इस संबंध में 174 की कार्रवाई कर दी गई है।
विज्ञापन
बता दें कि धान कटाई और अनाज मंडी में धान की खरीद होने से पहले प्रदेश भर में लाखों की संख्या में प्रवासी मजदूर काम करने के लिए बिहार, उत्तर प्रदेश व राजस्थान से हर वर्ष आते है। मृतक के साथियों ने बताया की बिजली से संचालित इस पंखे में पिछले 10 दिनों से करंट आ रहा था लेकिन मालिक को कहने के बावजूद इसमें करंट की समस्या को दूर नहीं किया गया। चौकी प्रभारी शमशेर सिंह ने बताया कि इस मामले में शिकायत मिलने पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। अभी तक शिकायत नहीं मिली है।